रविवार की देर शाम भूकंप ने दी दस्तक, सोमवार की शाम भी कांपी धरती
फोटो-14कैप्सन- मंदिर परिसर में शरण लिये लोग प्रतिनिधि,सुपौल शनिवार की दोपहर आरंभ हुआ भूकंप का सिलसिला रविवार को भी जारी रहा. रविवार को दोपहर में 24 घंटे बाद भूकंप का झटका लगा, वहीं देर शाम 09:57 बजे भूकंप के जोरदार झटके से लोगों के बीच कोहराम मच गया. उसके बाद दहशत जदा लोगों ने घर […]
फोटो-14कैप्सन- मंदिर परिसर में शरण लिये लोग प्रतिनिधि,सुपौल शनिवार की दोपहर आरंभ हुआ भूकंप का सिलसिला रविवार को भी जारी रहा. रविवार को दोपहर में 24 घंटे बाद भूकंप का झटका लगा, वहीं देर शाम 09:57 बजे भूकंप के जोरदार झटके से लोगों के बीच कोहराम मच गया. उसके बाद दहशत जदा लोगों ने घर छोड़ कर सुरक्षित स्थान की ओर पलायन कर गया. इस प्रकार पूरी रात लोगों ने दहशत के बीच बितायी. हालांकि सोमवार का दिन भी कंपन से अछूता नहीं रहा.09:57 बजे भूकंप ने दी दस्तक रविवार की देर शाम लोग दो दिनों से जारी घटनाओं से उबरने की कोशिश में जुटे हीं थे कि फिर एक बार 09:57 बजे भूकंप का झटका लगा. इस वक्त अधिकांश लोग भोजन की तैयारी में थे और कुछ लोग बिस्तर पर जाने की तैयारी में जुटे थे. लगभग एक मिनट तक धरती कांपती रही. इस भूकंप की तीव्रता 6.3 बतायी जाती है. झटके के साथ लोगों के बीच अफरातफरी मच गयी. उसके बाद लोगों ने मैदान, मंदिर परिसर व खुले आसमान को अपना ठिकाना बनाया. इस प्रकार पूरी रात दहशत व आशंका के बीच बीती. सोमवार का दिन भी नहीं रहा अछूता रविवार की रात जैसे-तैसे बीती लेकिन सोमवार का दिन भी सुकून भरा नहीं रहा. सुबह से लोग भूकंप के प्रति सशंकित थे. शंका तब सच में तब्दील होता नजर आया जब शाम 06:05 बजे अचानक धरती कांपने लगी. यह कंपन लगभग 20 सेकेंड तक महसूस किया गया. हर बार की तरह इस बार भी लोगों में अफरातफरी की स्थिति देखी गयी. जाहिर है सोमवार की रात भी आम लोगों के लिए दहशत की रात हीं होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










