भूकंप पीडि़तों के मुफ्त इलाज में जुटी मां देवता हड्डी अस्पताल

Updated:
विज्ञापन

फोटो-06कैप्सन- अस्पताल द्वारा लगाया गया बैनरप्रतिनिधि,सुपौलजिले में दो दिनों से भूकंप के महसूस हो रहे झटकों के बाद कई लोगों ने पीडि़तों की सहायता के लिए हाथ बढ़ाने शुरू कर दिया है. जिला मुख्यालय स्थित मां देवता हड्डी अस्पताल ने भूकंप पीडि़तों की मुफ्त चिकित्सा करने की घोषणा की है. संचालक डॉ जितेंद्र कुमार सिंह […]

विज्ञापन

फोटो-06कैप्सन- अस्पताल द्वारा लगाया गया बैनरप्रतिनिधि,सुपौलजिले में दो दिनों से भूकंप के महसूस हो रहे झटकों के बाद कई लोगों ने पीडि़तों की सहायता के लिए हाथ बढ़ाने शुरू कर दिया है. जिला मुख्यालय स्थित मां देवता हड्डी अस्पताल ने भूकंप पीडि़तों की मुफ्त चिकित्सा करने की घोषणा की है. संचालक डॉ जितेंद्र कुमार सिंह ने कहा सरकारी अस्पताल में विशेष कर अस्थि रोग के इलाज की समुचित व्यवस्था नहीं है. वहीं प्राकृतिक आपदा की इस घड़ी में पीडि़तों की सहायता हरेक मानव का धर्म है, लिहाजा उन्होंने अपने अस्पताल में पीडि़तों के नि:शुल्क जांच व इलाज का निर्णय लिया है. बताया कि अस्पताल में घोषणा के बाद रविवार को 28 मरीजों का उपचार किया गया. इसमें 12 गंभीर रूप से जख्मी थे. अस्पताल द्वारा मुफ्त इलाज के बाबत जगह-जगह बैनर पोस्टर लगाये गये हैं. अस्पताल के इस निर्णय की सराहना की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन