चार माह में भी नहीं दर्ज हुई एफआइआर
प्रतिनिधि, सुपौल लोहिया नगर वार्ड नंबर 09 निवासी प्रदीप जायसवाल ने आरक्षी उप महानिरीक्षक को आवेदन देकर चार माह बीत जाने के बावजूद राघोपुर थाना में एफआइआर दर्ज नहीं होने की शिकायत दर्ज करायी है.आवेदन में 20 दिसंबर 2014 की घटना का जिक्र करते हुए कहा गया है कि उनके पैतृक गांव डुमरी में उनके […]
प्रतिनिधि, सुपौल लोहिया नगर वार्ड नंबर 09 निवासी प्रदीप जायसवाल ने आरक्षी उप महानिरीक्षक को आवेदन देकर चार माह बीत जाने के बावजूद राघोपुर थाना में एफआइआर दर्ज नहीं होने की शिकायत दर्ज करायी है.आवेदन में 20 दिसंबर 2014 की घटना का जिक्र करते हुए कहा गया है कि उनके पैतृक गांव डुमरी में उनके गांव के ही धनिक लाल मंडल, अनिल मंडल आदि द्वारा बुरी तरह से मारपीट की गयी और 18 हजार 500 रुपये भी छीन लिये गये.
घटना की लिखित शिकायत 20 दिसंबर को ही की गयी.लेकिन थानाध्यक्ष द्वारा एफआइआर के एवज में 10 हजार रुपये की मांग की गयी. इसके अलावा 23 दिसंबर 2014 को पुलिस अधीक्षक से भी एफआइआर दर्ज कराने की गुहार लगायी.उसके बाद भी दो बार एसपी से मिल कर फरियाद किया गया. लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. इस बाबत थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा ने बताया कि उन्हें कोई आवेदन नहीं मिला है.पैसा मांगने की बात निराधार है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










