समारोह पूर्वक मनी डॉ हैनिमेन की 261 वीं जयंती

Updated:
विज्ञापन

फोटो-16कैप्सन- माल्यार्पण करते चिकित्सक प्रतिनिधि,सुपौल होमियोपैथी के जनक डॉ सैमुअल हैनिमेन की 261 वीं जयंती के अवसर पर होमियोपैथिक दिवस समारोह का आयोजन रविवार को मुनि आश्रम स्थित यूनिट कार्यालय में किया गया. डॉ योगेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के दौरान डॉ हैनिमेन के चित्र पर माल्यार्पण किया गया. अध्यक्ष श्री प्रसाद ने […]

विज्ञापन

फोटो-16कैप्सन- माल्यार्पण करते चिकित्सक प्रतिनिधि,सुपौल होमियोपैथी के जनक डॉ सैमुअल हैनिमेन की 261 वीं जयंती के अवसर पर होमियोपैथिक दिवस समारोह का आयोजन रविवार को मुनि आश्रम स्थित यूनिट कार्यालय में किया गया. डॉ योगेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के दौरान डॉ हैनिमेन के चित्र पर माल्यार्पण किया गया. अध्यक्ष श्री प्रसाद ने डॉ हैनिमेन के जीवन व उपलब्धि पर विस्तार से प्रकाश डाला. बताया कि जयंती को राष्ट्रीय होमियोपैथिक दिवस के रूप में मनाया जाता है. कार्यक्रम के संचालक डॉ आरपी साह ने कहा कि होमियोपैथी में बीमारी के मुख्य तीन कारण हैं. जो काम, क्रोध, मोह व लोभ से पैदा होता है. मौके पर डॉ प्रभाकर, डॉ गुरुदेव गुप्ता, डॉ विवेकानंद ठाकुर, डॉ ललितेश्वर साह आदि ने होमियोपैथी चिकित्सा पद्धति के महत्व के बारे में विस्तार से बताया. साथ ही शुद्ध कर्म, भोजन, विचार, वातावरण व रहन -सहन अपनाने की आवश्यकता जतायी. इस अवसर पर डॉ जय प्रकाश गुप्ता, डॉ हरिहर नारायण पंडित, डॉ फुलधर प्रसाद यादव, डॉ मनोरमा देवी, डॉ प्रवेश कुमार, डॉ सुरेश कुमार अग्रवाल, अर्जुन किशोर चौधरी, अधिवक्ता राजेंद्र मेहता, राम चंद्र प्रसाद सिंह, प्रमोद कुमार आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन