साक्षर भारत मिशन के तहत 12 साक्षरता केंद्रों का शुभारंभ
किसनपुर. प्रखंड क्षेत्र के अंदौली में रविवार को साक्षर भारत मिशन कार्यक्रम के तहत 12 साक्षरता केंद्रों का शुभारंभ किया गया. मौके पर संकुल प्रधान मो अंजर आलम, वरीय प्रेरक शत्रुघ्न प्रसाद, प्रेरक शोभा देवी व मुखिया उपेंद्र प्रसाद मंडल ने केंद्र का उद्घाटन किया. मुखिया श्री मंडल ने बताया कि 14 केंद्रों के लक्ष्य […]
किसनपुर. प्रखंड क्षेत्र के अंदौली में रविवार को साक्षर भारत मिशन कार्यक्रम के तहत 12 साक्षरता केंद्रों का शुभारंभ किया गया. मौके पर संकुल प्रधान मो अंजर आलम, वरीय प्रेरक शत्रुघ्न प्रसाद, प्रेरक शोभा देवी व मुखिया उपेंद्र प्रसाद मंडल ने केंद्र का उद्घाटन किया. मुखिया श्री मंडल ने बताया कि 14 केंद्रों के लक्ष्य के अनुरूप 12 केंद्रों का तत्काल शुभारंभ किया गया है. कार्यक्रम के तहत 15 से 35 वर्ष आयु वर्ग के 140 असाक्षरों को साक्षर बनाने का लक्ष्य है. वरीय प्रेरक श्री कुमार ने कहा कि दो वर्षों में लोगों को बुनियादी साक्षरता कार्यक्रम से लाभान्वित किया जायेगा. कार्यक्रम को सुचारु रूप से चलाने हेतु स्थानीय प्रशासन का सहयोग आवश्यक है. उन्होंने बताया कि केंद्रों के संचालन की जिम्मेवारी भीटी संतोष कुमार, अमलेश कुमार, प्रमोद कुमार, शशि कुमार, आशा भारती, अंजली कुमारी, मो आजाद, मो तौहीद, मो कादिर, योगेंद्र राम, पवन राम, ज्योति कुमारी एवं मीना कुमारी को सौंपी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










