राष्ट्रीय लोक अदालत में 45 मामलों का निष्पादन

Updated:
विज्ञापन

सपौल. बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना द्वारा जारी निर्देश के आलोक में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन शनिवार को व्यवहार न्यायालय परिसर में किया गया. मौके पर अदालत द्वारा कुल 45 मामलों का निष्पादन किया गया. लोक अदालत के सफल संचालन हेतु दो पीठ की स्थापना की गयी थी. प्रथम पीठ में पीठासीन पदाधिकारी […]

विज्ञापन

सपौल. बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना द्वारा जारी निर्देश के आलोक में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन शनिवार को व्यवहार न्यायालय परिसर में किया गया. मौके पर अदालत द्वारा कुल 45 मामलों का निष्पादन किया गया. लोक अदालत के सफल संचालन हेतु दो पीठ की स्थापना की गयी थी. प्रथम पीठ में पीठासीन पदाधिकारी सह जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजय कुमार के अलावा अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी राजीव नयन एवं न्यायिक सदस्य कविता कुमारी शामिल थे. द्वितीय पीठ में पीठासीन पदाधिकारी सह मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सारंगधर उपाध्याय के अलावा न्यायिक सदस्य राजीव कुमार एवं अधिवक्ता डॉ पूनम कुमारी प्रतिनियुक्त किये गये थे. मौके पर पीठ संख्या एक द्वारा 41 एवं पीठ संख्या दो द्वारा चार मामलों का निष्पादन किया गया. यह सूचना विधिक सेवा प्राधिकार के प्रभारी सह सचिव सारंगधर उपाध्याय ने दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन