नहीं रही शतक की साक्षी सूरजी देवी
फोटो-15कैप्सन- सूरजी देवी की फाइल फोटोसरायगढ़. 15 जनवरी, 1934 के महा भूकंप की चश्मदीद सरायगढ़ की 108 वर्षीया सूरजी देवी का निधन गुरुवार को हो गया. सूरजी देवी की जीवनी को बिहार के सौ वर्ष पूरे होने पर राज्य सरकार द्वारा प्रकाशित पुस्तक ‘शतक के साक्षी’ में शामिल किया गया था. इस पुस्तक का विमोचन […]
फोटो-15कैप्सन- सूरजी देवी की फाइल फोटोसरायगढ़. 15 जनवरी, 1934 के महा भूकंप की चश्मदीद सरायगढ़ की 108 वर्षीया सूरजी देवी का निधन गुरुवार को हो गया. सूरजी देवी की जीवनी को बिहार के सौ वर्ष पूरे होने पर राज्य सरकार द्वारा प्रकाशित पुस्तक ‘शतक के साक्षी’ में शामिल किया गया था. इस पुस्तक का विमोचन 22 मार्च, 2012 को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया था. उनकी जीवनी की लेखिका सरायगढ़ की शिक्षिका बबीता कुमारी थीं. गौरतलब है कि 12 फरवरी को प्रभात खबर से बातचीत में सूरजी ने भूकंप की घटना का बड़ा ही जीवंत वर्णन किया था. उनके निधन पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए जिला जदयू उपाध्यक्ष बैद्यनाथ प्रसाद यादव एवं प्रखंड प्रमुख विजय कुमार यादव ने कहा कि सूरजी देवी जिले की धरोहर थीं. उनके निधन से एक अध्याय का भी अवसान हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










