प्रतिमा धुलाई का यूथ ब्रिगेड ने की निंदा
सुपौल. पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी द्वारा डॉ राम मनोहर लोहिया के प्रतिमा पर माल्यार्पण के उपरांत माला को उतारकर नाली में फेंकने तथा प्रतिमा को धोने की घटना का लोहिया यूथ ब्रिगेड ने कड़े शब्दों में निंदा की है. ब्रिगेड के प्रदेश संयोजक डॉ अमन कुमार ने जारी विज्ञप्ति में कहा है कि इस कृत्य […]
सुपौल. पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी द्वारा डॉ राम मनोहर लोहिया के प्रतिमा पर माल्यार्पण के उपरांत माला को उतारकर नाली में फेंकने तथा प्रतिमा को धोने की घटना का लोहिया यूथ ब्रिगेड ने कड़े शब्दों में निंदा की है. ब्रिगेड के प्रदेश संयोजक डॉ अमन कुमार ने जारी विज्ञप्ति में कहा है कि इस कृत्य को करने वाले सत्ता पक्ष के समर्थकों ने मांझी का नहीं बल्कि महादलित का अपमान किया है.
उन्होंने कहा है कि वंशवादी और परिवार वादी लोग समाजवादी विचारधारा के नेता का अपमान करने पर तुले हैं. समाजवादी नेता भूपेंद्र नारायण मंडल थे, जिन्होंने अपनी जीती हुई सीट से महादलित किराय मुसहर को लड़ाकर सदन में पहुंचाया. कहा कि लोहिया विचारधारा के वाहक का ढ़ोंग करने वालों का असली चेहरा सामने आ चुका है. उन्होंने कहा कि ओछी मानसिकता के लोग समाज को खंडित कर विद्वेष फैलाने का प्रयास कर रहे हैं, जो निंदनीय है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










