भाजपा ने किया बूथ संयोजकों को सम्मानित

Updated:
विज्ञापन

फोटो -09कैप्सन- कार्यक्रम को संबोधित करते जिलाध्यक्षप्रतिनिधि, सुपौलभाजपा ने रविवार को सदर प्रखंड अंतर्गत कर्णपुर स्थित ग्राम कचहरी सभा भवन में बूथ स्तरीय संयोजक एवं सहयोगी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया.ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सरोज कुमार झा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष नागेंद्र नारायण ठाकुर ने बूथ संयोजक विश्वनाथ मंडल, प्रमोद निषाद, अशोक प्रसाद […]

विज्ञापन

फोटो -09कैप्सन- कार्यक्रम को संबोधित करते जिलाध्यक्षप्रतिनिधि, सुपौलभाजपा ने रविवार को सदर प्रखंड अंतर्गत कर्णपुर स्थित ग्राम कचहरी सभा भवन में बूथ स्तरीय संयोजक एवं सहयोगी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया.ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सरोज कुमार झा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष नागेंद्र नारायण ठाकुर ने बूथ संयोजक विश्वनाथ मंडल, प्रमोद निषाद, अशोक प्रसाद यादव, पूर्णेंदु कुमार झा, विपिन कुमार पाठक, कुमार अमरेंद्र गुरुदेव एवं सहयोगी कार्यकर्ताओं को माला पहना कर सम्मानित किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्री ठाकुर ने कहा कि अंबेदकर जयंती के अवसर पर आगामी 14 अप्रैल को पटना के गांधी मैदान में विराट कार्यकर्ता समागम का आयोजन होगा.जिसमें सभी बूथ स्तरीय कार्यकर्ता शामिल होंगे.कार्यक्रम को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, भारत सरकार के गृह मंत्री राजनाथ सिंह समेत अन्य राष्ट्रीय व प्रांतीय नेता संबोधित करेंगे.उन्होंने बताया कि विराट कार्यकर्ता समागम में सुपौल जिले से 10 हजार कार्यकर्ता शामिल होंगे.सम्मान समारोह कार्यक्रम की अध्यक्षता कर्णपुर पंचायत अध्यक्ष गोविंद पाठक एवं मंच संचालन मंडल महामंत्री परमानंद सिंह ने किया.इस अवसर पर जिला महामंत्री राणा रणधीर कुमार, उपाध्यक्ष मनोज कुमार बबलू, भाजयुमो जिलाध्यक्ष गिरीश चंद्र ठाकुर, विपिन पाठक, भवेश मिश्र, शारदानंद झा, हीरा नंद झा, आशु यादव, राजीव पांडेय, अरविंद गुरुदेव, राजीव कुमार झा, रंजीत कुमार कामत, विनोद राम, राम बहादुर मंडल, अतुल कुमार झा आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन