विद्यालय स्थापना दिवस पर रंगारंग कार्यक्रम

Updated:
विज्ञापन

फोटो-03,04कैप्सन- उपस्थित मुख्य अतिथिगण एवं बच्चे तथा अभिभावक. प्रतिनिधि, वीरपुर शिव गुरुकुल विद्यालय भीमनगर ने स्थापना दिवस मनाया. मुख्य अतिथि एसडीपीओ डीएन पांडेय ने दीप जला कर समारोह का उद्घाटन किया. विशिष्ट अतिथि प्रो डी झा, कस्टम सुपरिटेंडेंट अरुण कुमार एवं जिला परिषद सदस्या गीता देवी थे. मुख्य अतिथि डीएन पांडेय ने कहा कि बच्चे […]

विज्ञापन

फोटो-03,04कैप्सन- उपस्थित मुख्य अतिथिगण एवं बच्चे तथा अभिभावक. प्रतिनिधि, वीरपुर शिव गुरुकुल विद्यालय भीमनगर ने स्थापना दिवस मनाया. मुख्य अतिथि एसडीपीओ डीएन पांडेय ने दीप जला कर समारोह का उद्घाटन किया. विशिष्ट अतिथि प्रो डी झा, कस्टम सुपरिटेंडेंट अरुण कुमार एवं जिला परिषद सदस्या गीता देवी थे. मुख्य अतिथि डीएन पांडेय ने कहा कि बच्चे राष्ट्र की धरोहर हैं. यह विद्यालय बेहतर शैक्षणिक माहौल प्रदान करते हुए बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए सतत प्रयत्नशील है. विशिष्ट अतिथि ललित नारायण मिश्र स्मारक महाविद्यालय के अंगरेजी विभागाध्यक्ष प्रो डी झा ने कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह में अनुमंडल स्तर पर हुए मुख्य परेड समारोह में प्रथम पुरस्कार पाना सम्मान की बात है. स्थापना दिवस पर छात्र-छात्राओं ने मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों की तालियां बटोरीं. विद्यालय में हाल में ली गयी जांच परीक्षा के आधार पर चयनित 10 मेधावी छात्राओं को मुफ्त पढ़ाई, पुस्तक एवं पोशाक दिये जाने की पहल को बुद्धिजीवियों ने सराहा. संचालन करते हुए संजय मांझी ने अपने लतीफों एवं मिमिक्री से दर्शकों को हंसा -हंसा कर लोट-पोट कर दिया. शिक्षिका खुशबू ठाकुर के नेतृत्व में छात्र अंशु, अनुषा, सजल, कशिश, शिवानी, आर्य, धीरज आदि ने मनमोहक प्रस्तुति दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन