सड़क दुर्घटना में दो जख्मी, रेफर
फोटो-08कैप्सन- क्षतिग्रस्त बाइकजदिया. त्रिवेणीगंज-अररिया एसएच 76 पथ में कोरियापट्टी पंचायत के नाढ़ी गांव के समीप शनिवार की शाम ट्रैक्टर व बाइक की टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. घायलों को स्थानीय लोगों की सहायता से त्रिवेणीगंज रेफरल अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रेफर कर दिया गया. जानकारी […]
फोटो-08कैप्सन- क्षतिग्रस्त बाइकजदिया. त्रिवेणीगंज-अररिया एसएच 76 पथ में कोरियापट्टी पंचायत के नाढ़ी गांव के समीप शनिवार की शाम ट्रैक्टर व बाइक की टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. घायलों को स्थानीय लोगों की सहायता से त्रिवेणीगंज रेफरल अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रेफर कर दिया गया. जानकारी अनुसार पूर्णिया जिले के जानकीनगर थाना क्षेत्र स्थित मधुबन निवासी नवनीत कुमार एवं मधेपुरा के भर्राही ओपी अंतर्गत मदनपुर पंचायत के वार्ड सदस्य चंदन कुमार दास अपने पल्सर बाइक (बीआर 11 एल/ 8611) से लक्ष्मीनियां-परसाही जा रहे थे. इसी क्रम में नाढ़ी चौक के समीप त्रिवेणीगंज की ओर से आ रही ईंट लदी ट्रैक्टर से टक्कर हो गयी. सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष शिव कुमार यादव ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया. जबकि घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़ फरार हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










