दर्जनों सिलेंडर व वाहन जब्त
प्रतिष्ठान के संचालक समेत तीन व्यक्ति गिरफ्तार, दो दुकानें भी सील निर्मली (सुपौल) : प्रभात खबर में मंगलवार को ‘खुले आम बिक रही नकली सामग्री’ शिर्षक से खबर प्रकाशित हुई थी. इस खबर का असर बुधवार को देखने को मिली. इसके बाद चौकस हुए आपूर्ति विभाग के अधिकारी ने गुप्त सूचना के आधार पर दो […]
प्रतिष्ठान के संचालक समेत तीन व्यक्ति गिरफ्तार, दो दुकानें भी सील
निर्मली (सुपौल) : प्रभात खबर में मंगलवार को ‘खुले आम बिक रही नकली सामग्री’ शिर्षक से खबर प्रकाशित हुई थी. इस खबर का असर बुधवार को देखने को मिली. इसके बाद चौकस हुए आपूर्ति विभाग के अधिकारी ने गुप्त सूचना के आधार पर दो दुकानों में छापेमारी करते हुए कालाबाजारी के दर्जनों गैस सिलेंडर, रिफिलिंग सामग्री एवं एक चार पहिया वाहन को जब्त किया है. जबकि तीन लोगों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इसके साथ ही दो दुकानों को सील कर दिया गया है.
जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत निर्मली के बैंक ऑफ इंडिया रोड में स्थित शुभम गैस चूल्हा घर के संचालक शंभु राय की दुकान में अविमो गैस एजेंसी, परसा से कालाबाजारी के लिए भारी संख्या में गैस सिलेंडर रिफिलिंग होने की गुप्त सूचना विभाग को मिली.
सूचना मिलते ही सदल बल के साथ उक्त दुकान पर पहुंचे प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सूरज आजाद व निर्मली थानाध्यक्ष राम प्रसाद राम ने सघन छापेमारी की गयी. वहीं, उक्त दुकान के ठीक सामने संचालित अनमोल गैस चूल्हा घर पर नजर पड़ते ही छापेमारी टीम वहां भी पहुंचकर छापेमारी की. अनमोल गैस चूल्हा घर प्रतिष्ठान से छापेमारी टीम ने पांच गैस सिलेंडर ही जब्त किये गये और शुभम गैस चूल्हा घर प्रतिष्ठान से 29 सिलिंडर समेत रिफिलिंग सामग्री जब्त की गयी. मौके पर बीएसओ श्री आजाद ने बताया कि मामला कालाबाजारी का है. कुल 35 गैस सिलिंडर जब्त होने के साथ ही दोनों दुकानों को सील कर दिया है. इस आलोक में कठोर कार्रवाई की दिशा में प्रक्रिया जारी है.
थानाध्यक्ष श्री राम ने बताया कि छापेमारी के दौरान एक चार पहिया वाहन सहित दर्जनों सिलेंडर को जब्त किया गया है. शुभम गैस चूल्हा घर दुकान में कार्यरत दो युवक क्रमश: नरेश कुमार नीरज व किसन पासवान एवं अनमोल गैस चूल्हा घर के संचालक श्रवण कुमार यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










