लोगों को स्वच्छता के प्रति किया गया जागरूक

Updated:
विज्ञापन

प्रतापगंज. प्रखंड में राष्ट्रीय पेयजल स्वच्छता जागरूकता सप्ताह के तहत पंचायतों के टोले – टोले में जाकर अभियान टीम के सदस्यों ने जल शुद्धि करण के तरीके को बताया. स्वास्थ्य के लिए शुद्ध जल पीने एवं शौचालय में शौच के महत्व को भी विस्तार से बताया. मौके पर परिभ्रमण टीम के लीडर रवींद्र प्रसाद सिंह […]

विज्ञापन

प्रतापगंज. प्रखंड में राष्ट्रीय पेयजल स्वच्छता जागरूकता सप्ताह के तहत पंचायतों के टोले – टोले में जाकर अभियान टीम के सदस्यों ने जल शुद्धि करण के तरीके को बताया. स्वास्थ्य के लिए शुद्ध जल पीने एवं शौचालय में शौच के महत्व को भी विस्तार से बताया. मौके पर परिभ्रमण टीम के लीडर रवींद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि पेयजल स्वच्छता जागरूकता सप्ताह 16 से 22 मार्च तक चलेगा. जिसमें प्रखंड के सभी पंचायतों का परिभ्रमण कर पंचायत के लोगों को स्वस्थ जीवन के लिए शुद्ध पेयजल के महत्व को बताया जा रहा है. इसके अलावा सरकार द्वारा शौचालय निर्माण योजनाओं के बारे में जानकारी देने के साथ-साथ स्वस्थ समाज के निर्माण में इसके अहमियत के बारे में भी बताया गया. राष्ट्रीय पेयजल स्वच्छता जागरूकता सप्ताह रथ के साथ उमेश यादव अरविंद कुमार सिंह सहित अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन