विशेष सदस्यता अभियान के तहत सैकड़ों लोगों ने ग्रहण की पार्टी की सदस्यता
फोटो -16कैप्सन- स्टॉल पर सदस्यता ग्रहण करते युवाप्रतिनिधि, सुपौलभाजयुमो द्वारा जारी विशेष सदस्यता अभियान के तहत बुधवार को चकला निर्मली उच्च विद्यालय के समीप स्टॉल लगा कर सैकड़ों लोगों को पार्टी का सदस्य बनाया गया. जिला उपाध्यक्ष अविनाश कुमार टोनू के नेतृत्व में अभियान को संबोधित करते हुए पार्टी के जिलाध्यक्ष नागेंद्र नारायण ठाकुर, प्रदेश […]
फोटो -16कैप्सन- स्टॉल पर सदस्यता ग्रहण करते युवाप्रतिनिधि, सुपौलभाजयुमो द्वारा जारी विशेष सदस्यता अभियान के तहत बुधवार को चकला निर्मली उच्च विद्यालय के समीप स्टॉल लगा कर सैकड़ों लोगों को पार्टी का सदस्य बनाया गया. जिला उपाध्यक्ष अविनाश कुमार टोनू के नेतृत्व में अभियान को संबोधित करते हुए पार्टी के जिलाध्यक्ष नागेंद्र नारायण ठाकुर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विजय शंकर चौधरी व महामंत्री रणधीर ठाकुर ने कहा कि युवा मोरचा द्वारा पूरे देश में यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है. जिले में 01 लाख 51 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है. उन्होंने विश्वास जताया कि भाजयुमो के सक्रिय कार्यकर्ता निर्धारित लक्ष्य को ससमय पूरा करेंगे. भाजयुमो जिलाध्यक्ष गिरीश चंद्र ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्य से प्रभावित हो कर बड़ी संख्या में लोग पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं.उन्होंने बताया कि यह अभियान 29 मार्च तक चलेगा.लक्ष्य पूरा होने के बाद भाजपा विश्व की नंबर एक पार्टी बन जायेगी.इस अवसर पर युवा मोरचा के महामंत्री राजधर यादव, जिला उपाध्यक्ष संजीव भगत एवं प्रकाश झा, मंत्री संतोष सिंह, मीडिया प्रभारी विनीत मिश्रा, जयंत मिश्रा, मिथिलेश यादव, संजीव मंडल, मिथिलेश कुमार, पियुश कुमार, सुरेंद्र नारायण पाठक, प्रमोद कुमार, रूपम कुमार, मो नौशाद, शंभू मंडल, कैलाश मंडल आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










