शिक्षा से ही समाज का विकास संभव
फोटो -6- कैप्सन-कार्यक्रम में मौजूद जनप्रतिनिधि व कलाकार-साक्षरता व समावेशी विकास के लिए कार्यक्रम आयोजितप्रतिनिधि, सरायगढ़लोक शिक्षा समिति द्वारा वातावरण निर्माण के लिए विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन मंगलवार को छिटही हनुमाननगर के वार्ड नंबर चार में किया गया. साक्षरता कार्यक्रम के तहत साक्षरता व समावेशी विकास के लिए आयोजित कार्यक्रम के दौरान कला […]
फोटो -6- कैप्सन-कार्यक्रम में मौजूद जनप्रतिनिधि व कलाकार-साक्षरता व समावेशी विकास के लिए कार्यक्रम आयोजितप्रतिनिधि, सरायगढ़लोक शिक्षा समिति द्वारा वातावरण निर्माण के लिए विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन मंगलवार को छिटही हनुमाननगर के वार्ड नंबर चार में किया गया. साक्षरता कार्यक्रम के तहत साक्षरता व समावेशी विकास के लिए आयोजित कार्यक्रम के दौरान कला जत्था द्वारा रोचक नाटक का प्रदर्शन किया गया.कार्यक्रम का उद्घाटन जिप अध्यक्ष अंजू देवी ने किया.मौके पर उन्होंने कहा कि वर्तमान समाज में लिंग भेद अपनाया जाता है.जिसकी वजह से अधिकांश लड़कियां शिक्षा से वंचित रह जाती है. उन्होंने दहेज प्रथा और कम उम्र में बालिका विवाह की कुरीति को भी समाज से खत्म करने का आह्वान किया.बताया कि सरकार द्वारा इस दिशा में कई योजनाएं चलायी जा रही हैं. शिक्षा को अपना कर ही समाज का समावेशी विकास संभव है.कला जत्था के कलाकारों द्वारा गीत व नाटक के माध्यम से शिक्षा में विकास व समाज सुधार का संदेश दिया गया. इस अवसर पर जद यू जिला उपाध्यक्ष बैद्यनाथ प्रसाद यादव, डीपीओ दिनेश्वर यादव, मुख्य कार्यक्रम समन्वयक उपेंद्र प्रसाद मंडल, जिला कार्यक्रम समन्वयक शिव नारायण निराला, भाजपा अत्यंत पिछड़ा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष राम कुमार राय, प्रखंड कार्यक्रम समन्वयक सियाराम यादव, केआरपी सीता कुमारी, सरपंच शहनाज खातुन, मो जकीर, पंसस मो तैयब, मो अफजल, मो वसीर अहमद, मो जाहिद, मो लुकमान सहित अन्य जनप्रतिनिधि व सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










