24 से लोहिया विचार मंच का आमरण अनशन
सुपौल. युवा राजद के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष स्व रवींद्र कुमार रमण के हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं होने और हत्या में शामिल सफेदपोशों के नाम का खुलासा नहीं होने के विरोध में लोहिया विचार मंच आमरण अनशन करेगा. मंच के प्रमंडलीय युवा अध्यक्ष सुशील कुमार यादव ने कहा है कि 24 अप्रैल से जिला समाहरणालय के […]
सुपौल. युवा राजद के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष स्व रवींद्र कुमार रमण के हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं होने और हत्या में शामिल सफेदपोशों के नाम का खुलासा नहीं होने के विरोध में लोहिया विचार मंच आमरण अनशन करेगा. मंच के प्रमंडलीय युवा अध्यक्ष सुशील कुमार यादव ने कहा है कि 24 अप्रैल से जिला समाहरणालय के समक्ष आमरण अनशन आरंभ किया जायेगा. तत्कालीन पुलिस अधीक्षक ने साजिशकर्ता और सफेद पोशों के नाम का खुलासा करने का आश्वासन दिया था, लेकिन जिला पुलिस ने मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया है. अनशन में मंच के अलावा राजद के युवा साथी भी हिस्सा लेंगे. 15 मार्च को मंच राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद को भी रवींद्र हत्याकांड से जुड़े तथ्यों से संबंधित ज्ञापन सौंपेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










