विभिन्नों खेलों की चयन प्रतियोगिता आज

Updated:
विज्ञापन

फोटो-07कैप्सन- तैयारी में जुटे समन्वयक, शारीरिक शिक्षक व अन्य प्रतिनिधि ,सुपौल जिला स्थापना दिवस को लेकर कबड्डी, खो-खो एवं वॉलीबॉल टीम के गठन हेतु चयन प्रतियोगिता का आयोजन शुक्रवार को गांधी मैदान में किया जायेगा. मौके पर बालक व बालिका वर्ग के निबंधित खिलाडि़यों की प्रतिभा व प्रदर्शन के आधार पर उनका जिला स्तरीय टीम […]

विज्ञापन

फोटो-07कैप्सन- तैयारी में जुटे समन्वयक, शारीरिक शिक्षक व अन्य प्रतिनिधि ,सुपौल जिला स्थापना दिवस को लेकर कबड्डी, खो-खो एवं वॉलीबॉल टीम के गठन हेतु चयन प्रतियोगिता का आयोजन शुक्रवार को गांधी मैदान में किया जायेगा. मौके पर बालक व बालिका वर्ग के निबंधित खिलाडि़यों की प्रतिभा व प्रदर्शन के आधार पर उनका जिला स्तरीय टीम के लिए चयन किया जायेगा. चयनित खिलाड़ी स्थापना दिवस के मौके पर 14 मार्च को आयोजित फाइनल मैच में भाग लेंगे. प्रतियोगिता को लेकर गांधी मैदान में तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है. मौके पर मौजूद जिला फुटबॉल संघ के सचिव सह वॉलीबॉल प्रतियोगिता के समन्वयक सुमन कुमार सिंह ने बताया कि खिलाडि़यों का निबंधन का कार्य गुरुवार से जारी है. शुक्रवार को 09:00 बजे पूर्वाह्न तक उपस्थित व पंजीकृत खिलाड़ी तथा टीम के चयन प्रतियोगिता में शामिल किया जायेगा. अब तक तीनों खेलों में एक दर्जन से अधिक टीमों ने पंजीकरण करा लिया है. प्रतियोगिता शुक्रवार को 10:00 बजे पूर्वाह्न से प्रारंभ होगी. प्रतियोगिता के विजेता को जिला प्रशासन द्वारा जिला स्थापना दिवस के अवसर पर सम्मानित व पुरस्कृत किया जायेगा .

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन