नारी हिंसा के विरुद्ध आवाज बुलंद करने का आह्वान

Updated:
विज्ञापन

फोटो-2 केप्सन- रैली में शामिल महिला सामख्या की सदस्य प्रतिनिधि, छातापुर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के 104 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में मंगलवार को महिला सामख्या सोसायटी के तत्वावधान में जागरूकता रैली निकाली गयी. जीवछपुर पंचायत भवन स्थित नारी अदालत से निकली रैली में शामिल महिलाओं ने भीमपुर थाना चौक पहुंच कर रैली का समापन […]

विज्ञापन

फोटो-2 केप्सन- रैली में शामिल महिला सामख्या की सदस्य प्रतिनिधि, छातापुर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के 104 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में मंगलवार को महिला सामख्या सोसायटी के तत्वावधान में जागरूकता रैली निकाली गयी. जीवछपुर पंचायत भवन स्थित नारी अदालत से निकली रैली में शामिल महिलाओं ने भीमपुर थाना चौक पहुंच कर रैली का समापन किया. फेडरेशन की सचिव कली देवी, संकुल साधनसेवी रीमा देवी व रेखा देवी ने बताया कि महिलाओं के लिए आठ मार्च का दिन अन्याय के विरुद्ध संघर्ष तथा विजय का दिन है. इसी तिथि को विभिन्न देशों की महिलाओं ने अपने अधिकारों के लिए आवाज बुलंद की थी. मार्च, 1911 को पहली बार महिला दिवस मनाया गया था.इसके बाद संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा इस तिथि को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस घोषित किया गया. रैली के दौरान सामाख्या सदस्यों ने नारी हिंसा के विरुद्ध आवाज बुलंद करने तथा अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया. रैली में समूह की सदस्य मंजू देवी, फूलो देवी, निर्मला देवी, दुलिया देवी, गिरीजा देवी, जय माला देवी , परमेश्वरी देवी, द्रोपदी देवी, आशा देवी , ललिता देवी, अमला देवी, कारी देवी, मुनेश्वरी देवी, अगहनी देवी, धनियां देवी, प्रमीला देवी, चंद्रा देवी आदि शामिल थीं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन