जदयू का उपवास कार्यक्रम 14 को

Updated:
विज्ञापन

सुपौल. भारत सरकार द्वारा प्रस्तावित भूमि अधिग्रहण अध्यादेश के विरोध में जिला जदयू जिले के सभी प्रखंड मुख्यालयों में 14 मार्च को उपवास का कार्यक्रम करेगी. पार्टी के कार्यकारी प्रवक्ता ओम प्रकाश यादव ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व से प्राप्त निर्देश के आलोक में 14 मार्च को सभी प्रखंड मुख्यालयों में पूर्वाह्न 07:00 बजे से […]

विज्ञापन

सुपौल. भारत सरकार द्वारा प्रस्तावित भूमि अधिग्रहण अध्यादेश के विरोध में जिला जदयू जिले के सभी प्रखंड मुख्यालयों में 14 मार्च को उपवास का कार्यक्रम करेगी. पार्टी के कार्यकारी प्रवक्ता ओम प्रकाश यादव ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व से प्राप्त निर्देश के आलोक में 14 मार्च को सभी प्रखंड मुख्यालयों में पूर्वाह्न 07:00 बजे से अपराह्न 05:00 बजे तक एक दिवसीय उपवास का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है.उन्होंने बताया कि जिला जद यू के कार्यकर्ता स्थानीय सुपौल उच्च विद्यालय के मैदान में उपवास पर बैठेंगे.जिसमें बिहार सरकार के मंत्री सह स्थानीय विधायक विजेंद्र प्रसाद यादव, विधायक अनिरुद्ध प्रसाद यादव, अमला देवी, सुजाता देवी समेत कई पूर्व विधायक व जिला कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन