सभ्य परिवार की स्थापना में पंचशील का पालन आवश्यक : संत
फोटो -7कैप्सन- प्रवचन देते संत प्रतिनिधि, पिपरासमूह साधना वर्ष के अवसर पर अखिल विश्व गायत्री परिवार शांति कुंज हरिद्वार द्वारा मंगलवार को प्रखंड के महेशपुर गायत्री शक्ति पीठ में प्रवचन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. हरिद्वार से आये संतों के टोली नायक सुनील शर्मा ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि पंचशील के अभाव […]
फोटो -7कैप्सन- प्रवचन देते संत प्रतिनिधि, पिपरासमूह साधना वर्ष के अवसर पर अखिल विश्व गायत्री परिवार शांति कुंज हरिद्वार द्वारा मंगलवार को प्रखंड के महेशपुर गायत्री शक्ति पीठ में प्रवचन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. हरिद्वार से आये संतों के टोली नायक सुनील शर्मा ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि पंचशील के अभाव में परिवार दिन ब दिन बिखरता जा रहा है. पंचशील की व्याख्या करते हुए उन्होंने कहा कि शिष्टाचार, सुव्यवस्था, प्रेम, मितव्ययिता एवं श्रमशीलता सभ्य परिवार के निर्माण हेतु आवश्यक है. उन्होंने कहा कि प्राचीन काल में प्रत्येक परिवार में पंचशील के नियमों का पालन किया जाता था, जिसकी वजह से लोग गलत राह पर जाने से परहेज करते थे. आदर्श परिवार से ही चरित्रवान नागरिक का निर्माण होता है. परंतु वर्तमान परिवेश में इनसान स्वच्छंद होते जा रहे हैं तथा मनमाने आचरण से इनसानियत को कलंकित कर रहे हैं. गायत्री परिवार के सूत्रधार पंडित श्रीराम शर्मा ने परिवार एवं समाज सुधार की प्रक्रिया का विस्तार से महत्व बताया. उन्होंने बताया कि शांति कुंज हरिद्वार द्वारा पूरे देश में 400 स्थानों पर इस प्रकार का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. इस अवसर पर संतों की टोली में मायानंद भारद्वाज, यशवंत कुमार आदि शामिल थे.प्रवचन कार्यक्रम में शिव नारायण साह, महावीर साह, प्रवीण कुमार पप्पू, मुकुल चौधरी, महेश जायसवाल, इंद्रकला देवी, सिया राम चौधरी, राज कुमार, पिंटू चौधरी समेत बड़ी संख्या में गायत्री परिवार के सदस्य शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










