चार वर्षीया बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास, प्राथमिकी दर्ज

Updated:
विज्ञापन

सुपौल. नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 24 में एक चार वर्षीया बच्ची के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला प्रकाश में आया है. मामले में पीडि़ता की मां के बयान पर महिला थाने मंे मामला दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है. पुलिस को दिये बयान में बच्ची की मां ने बताया […]

विज्ञापन

सुपौल. नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 24 में एक चार वर्षीया बच्ची के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला प्रकाश में आया है. मामले में पीडि़ता की मां के बयान पर महिला थाने मंे मामला दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है. पुलिस को दिये बयान में बच्ची की मां ने बताया है कि शनिवार को उनकी पुत्री आंगनबाड़ी केंद्र पर पढ़ने गयी थी. करीब 12:30 बजे वह रोती हुई घर पहुंची. पूछने पर उसने अपने साथ हुए हादसे के बारे में बताया.जिसके बाद मां एवं नाना को साथ लेकर उसने लालो कामत के घर पहंच कर आरोपी अरुण कुमार उर्फ अल्लु की पहचान करते हुए इस घृणित कार्य को अंजाम देने का आरोप लगाया. लोगों को जानकारी मिलने के बाद से आरोपी घर छोड़ कर फरार हो गया. महिला थानाध्यक्ष प्रेम लता भूपाश्री ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन