शराब दुकान को हटाने की मांग
प्रतिनिधि, सुपौल सदर प्रखंड के बरूआरी पूरब पंचायत निवासी दर्जनों ग्रामीणों ने जिला पदाधिकारी को आवेदन देकर गांव के मध्य में स्थित शराब दुकान को हटाने का अनुरोध किया है. आवेदन में ग्रामीणों ने कहा है कि आबकारी विभाग द्वारा बरूआरी पूरब में कंपोजिट शराब की दुकान का लाइसेंस दिया गया है. जिसमें विभाग द्वारा […]
प्रतिनिधि, सुपौल सदर प्रखंड के बरूआरी पूरब पंचायत निवासी दर्जनों ग्रामीणों ने जिला पदाधिकारी को आवेदन देकर गांव के मध्य में स्थित शराब दुकान को हटाने का अनुरोध किया है. आवेदन में ग्रामीणों ने कहा है कि आबकारी विभाग द्वारा बरूआरी पूरब में कंपोजिट शराब की दुकान का लाइसेंस दिया गया है. जिसमें विभाग द्वारा नियम कानून की अनदेखी की गयी है. जिस स्थल पर शराब दुकान के लिए लाइसेंस निर्गत किया गया है. उक्त स्थल के समीप ही दो सार्वजनिक पूजा स्थल हैं. ऐसे में स्थानीय श्रद्धालुओं को पूजा-पाठ करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. खास कर महिलाओं को विशेष परेशानी झेलनी पड़ती है. बरूआरी स्टेशन तक जाने के लिए यही एक मात्र मुख्य मार्ग है. शाम के बाद लोगों को स्टेशन आने -जाने में दिक्कतें हो रही है. ग्रामीणों ने जिला पदाधिकारी से उक्त समस्या के समाधान का अनुरोध किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










