20 सूत्री की बैठक में पीडीएस में गड़बड़ी बना मुद्दा

Updated:
विज्ञापन

प्रतापगंज : प्रखंड मुख्यालय स्थित टीसीपी भवन में बुधवार को 20 सूत्री की बैठक हुई. अध्यक्षता 20 सूत्री अध्यक्ष सह जदयू प्रखंड अध्यक्ष विदुर नारायण सिंह ने की. बैठक में विभागवार समीक्षा के क्रम में जन वितरण प्रणाली का मुद्दा छाया रहा. सदस्यों में आक्रोश था कि जो परिवार एपीएल एवं बीपीएल सूची से छूटे […]

विज्ञापन

प्रतापगंज : प्रखंड मुख्यालय स्थित टीसीपी भवन में बुधवार को 20 सूत्री की बैठक हुई. अध्यक्षता 20 सूत्री अध्यक्ष सह जदयू प्रखंड अध्यक्ष विदुर नारायण सिंह ने की. बैठक में विभागवार समीक्षा के क्रम में जन वितरण प्रणाली का मुद्दा छाया रहा. सदस्यों में आक्रोश था कि जो परिवार एपीएल एवं बीपीएल सूची से छूटे हैं, उन्हें यथाशीघ्र सूची से जोड़ कर सुविधा दी जाय.

इसके अलावा सदस्यों का यह भी कहना था कि ससमय सामग्री उठाव नहीं होने से अनियमितता की संभावना ज्यादा हो जाती है. डीलर निगरानी समिति से वितरण से पूर्व संपर्क नहीं करते हैं. प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी आदित्य शंकर प्रसाद ने व्यवस्था दुरुस्त करने का आश्वासन दिया. समीक्षा के दौरान 20 सूत्री अध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि पैक्स अध्यक्ष द्वारा कई किसानों का धान क्रय नहीं किया जा रहा है.

बैठक में शौचालय निर्माण में प्राप्त आवेदनों में भुगतान नहीं होने का मामला भी उठाया गया. सदस्य ललन मंडल ने सेंट्रल बैंक गोविंदपुर में बिचौलियों का बोलबाला होने का मामला उठाया. वहीं सदस्य शैलेंद्र गुप्ता ने चिलौनी पंचायत में अभी तक कई गांव को विद्युत सुविधा से वंचित रहने की बात कही. गोविंदपुर पंचायत में मनरेगा के तहत मजदूरों द्वारा लगाये गये पौधे के एवज में मजदूरी नहीं मिलने की बात भी सामने आयी. बैठक में बीडीओ अलीशा कुमारी सहित अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन