जंगली सांढ़ व बंदरों ने मचाया उत्पात, कई जख्मी
फोटो-09कैप्सन- उत्पाती सांढ़प्रतिनिधि, राघोपुरएक जंगली सांढ़ एवं बंदरों के उत्पात ने एक माह से प्रखंड क्षेत्र के ग्रामीणों को परेशान कर रखा है. परमानंदपुर पंचायत में सांढ़ ने दर्जनों लोगों को जख्मी कर दिया. साथ ही किसानों की फसल को भी क्षति पहुंचायी है. वहीं पिपराही पंचायत में बंदर ने अब तक दर्जनों बच्चों को […]
फोटो-09कैप्सन- उत्पाती सांढ़प्रतिनिधि, राघोपुरएक जंगली सांढ़ एवं बंदरों के उत्पात ने एक माह से प्रखंड क्षेत्र के ग्रामीणों को परेशान कर रखा है. परमानंदपुर पंचायत में सांढ़ ने दर्जनों लोगों को जख्मी कर दिया. साथ ही किसानों की फसल को भी क्षति पहुंचायी है. वहीं पिपराही पंचायत में बंदर ने अब तक दर्जनों बच्चों को जख्मी कर दिया है. परमानंदपुर पंचायत के अरराहा गांव में एक जंगली सांढ़ ने बीते दिनों गोविंदपुर निवासी बेदी मंडल पर हमला कर दिया. श्री मंडल के पैर में गंभीर चोटें आयी हैं. अरराहा निवासी ललित नारायण झा के पैर की हड्डी भी सांढ़ के हमले से टूट चुकी है. सांढ़ के हमले से ग्रामीण शौतन यादव, नंदलाल यादव व शिव नारायण यादव भी जख्मी हुए हैं. वार्ड सदस्य सुरेंद्र ठाकुर व रतन कांत मिश्र ने बताया कि सांढ़ ने उनके घर पर भी उत्पात मचाया, जिससे कई लोग जख्मी हुए. ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से सांढ़ व बंदर के उत्पात पर अंकुश लगाने की गुहार लगायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










