मतदान कर्मियों को दिया गया इवीएम का प्रशिक्षण
किसनपुर. पंचायत उप निर्वाचन को लेकर मतदान कर्मियों का प्रशिक्षण शिविर मंगलवार को प्रखंड कार्यालय स्थित टीसीपी भवन में आयोजित हुआ. प्रशिक्षण में 53 मतदान कर्मियों ने भाग लिया, जिन्हें प्रशिक्षकों द्वारा इवीएम का प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण बिंदेश्वरी ठाकुर ने बताया कि पंचायत क्षेत्र में आगामी 01 मार्च को मतदान होना है. जिसके लिए […]
किसनपुर. पंचायत उप निर्वाचन को लेकर मतदान कर्मियों का प्रशिक्षण शिविर मंगलवार को प्रखंड कार्यालय स्थित टीसीपी भवन में आयोजित हुआ. प्रशिक्षण में 53 मतदान कर्मियों ने भाग लिया, जिन्हें प्रशिक्षकों द्वारा इवीएम का प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण बिंदेश्वरी ठाकुर ने बताया कि पंचायत क्षेत्र में आगामी 01 मार्च को मतदान होना है. जिसके लिए प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है. बताया कि प्रशिक्षण के क्रम में कर्मियों को इवीएम के अलावा सभी विकल्पों की भी जानकारी दी गयी. इस अवसर पर रामचंद्र पासी, भुवनेश्वर प्रसाद, मजबूल हक, मो नईम उद्दीन, मो हारूण, उपेंद्र यादव, रामशरण पासवान आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










