तालिमी स्वयं सेवकों ने दी आंदोलन की चेतावनी

Updated:
विज्ञापन

फोटो-07कैप्सन- बैठक में उपस्थित स्वयं सेवक सिमराही. यदुनाथ मध्य विद्यालय परिसर में रविवार को तालिमी मरकज संघ की जिला स्तरीय बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता मो सलीम साबरी ने की. बैठक में संगठन की मजबूती के साथ-साथ समस्याओं पर भी विमर्श किया गया. इसके अलावा मांगों के समर्थन में संघर्ष की रूप-रेखा पर भी रणनीति […]

विज्ञापन

फोटो-07कैप्सन- बैठक में उपस्थित स्वयं सेवक सिमराही. यदुनाथ मध्य विद्यालय परिसर में रविवार को तालिमी मरकज संघ की जिला स्तरीय बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता मो सलीम साबरी ने की. बैठक में संगठन की मजबूती के साथ-साथ समस्याओं पर भी विमर्श किया गया. इसके अलावा मांगों के समर्थन में संघर्ष की रूप-रेखा पर भी रणनीति तय की गयी. बैठक में बड़ी संख्या में शिक्षा स्वयं सेवकों ने हिस्सा लिया. बैठक को संबोधित करते हुए तालिमी मरकज शिक्षा स्वयं सेवक संघ के जिलाध्यक्ष रजा मुराद ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा पूर्व में जो घोषणाएं की गयी थी उस पर अमल नहीं किया जा रहा है. संघ अपना हक पाने के लिए कटिबद्ध है और इसके लिए पटना तक लड़ाई लड़ी जायेगी. कहा कि उनकी मांगों में ससमय मानदेय का भुगतान, नियमित वेतनमान, नियोजित शिक्षकों की तरह सुविधाएं आदि शामिल हैं. इस मौके पर हफीजुर्रहमान, मो सलीमउद्दीन साबरी, मो इरफान, मो इजराइल, मो शमीम, मो मुख्तार, मो नियाजउद्दीन, मो जाबिर हुसैन, रुखसाना परवीन, निकहत परवीन आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन