नहीं हो रही धान की खरीद, किसानों में मायुसी

Updated:
विज्ञापन

फोटो-05कैप्सन- क्रय केंद्र के बाहर धान लदा ट्रैक्टरकिसनपुर. धान क्रय के लक्ष्य व प्राप्ति के संबंध में एक ओर जहां सरकार द्वारा बड़े-बड़े दावे व आंकड़े पेश कर रही है जमीनी हकीकत कुछ और हीं बयां कर रही है. जिले में किसानों का धान अपेक्षित रूप से खरीद नहीं की जा रही है, जिसके कारण […]

विज्ञापन

फोटो-05कैप्सन- क्रय केंद्र के बाहर धान लदा ट्रैक्टरकिसनपुर. धान क्रय के लक्ष्य व प्राप्ति के संबंध में एक ओर जहां सरकार द्वारा बड़े-बड़े दावे व आंकड़े पेश कर रही है जमीनी हकीकत कुछ और हीं बयां कर रही है. जिले में किसानों का धान अपेक्षित रूप से खरीद नहीं की जा रही है, जिसके कारण उनमें असंतोष व्याप्त है. आलम यह है कि गरीब व मध्यम वर्गीय किसान अपने फसल को सरकारी दर पर बेचने हेतु एसएफसी व अन्य क्रय केंद्रों का चक्कर लगा रहे हैं. जहां कभी उन्हें कभी गोदाम खाली नहीं होने व अन्य समस्या का हवाला देकर लौटा दिया जाता है. प्रखंड मुख्यालय स्थित एसएफसी गोदाम के समीप किसानों का धान से लदा कई ट्रैक्टर कई दिनों से खरा है. लेकिन गोदाम खाली नहीं होने की वजह बता कर उनके धान की खरीद नहीं की जा रही. मौके पर मौजूद दुबियाही पंचायत निवासी हरि लाल यादव, रविशंकर यादव, सिंहेश्वर यादव आदि किसानों ने बताया कि तीन दिन से खुले आकाश के नीचे ट्रैक्टर पर लदे धान के साथ इंतजार में हैं. इस बाबत एसएफसी के सहायक प्रबंधक किशोर कुमार ने बताया कि प्रखंड मुख्यालय स्थित एक मात्र गोदाम अनाज से भरा हुआ है. धान का उठाव धीमा रहने की वजह से गोदाम खाली नहीं हो पाया है. इस बाबत उच्चाधिकारियों को सूचना दी गयी है. गोदाम खाली होने पर किसानों से धान की खरीद की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन