प्रखंड भाजपा ने किया 21 प्रवासी का मनोनयन
प्रतिनिधि,सुपौल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी सदस्यता अभियान में तेजी लाने और अधिक से अधिक सदस्य बनाने के उद्देश्य से रविवार को भाजपा ग्रामीण मंडल की बैठक बसबिट्टी पंचायत के कृष्ण मंदिर परिसर में हुई. अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सरोज कुमार झा ने की. बैठक में सक्रिय कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में पंचायत प्रवासी का मनोनयन हुआ, […]
प्रतिनिधि,सुपौल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी सदस्यता अभियान में तेजी लाने और अधिक से अधिक सदस्य बनाने के उद्देश्य से रविवार को भाजपा ग्रामीण मंडल की बैठक बसबिट्टी पंचायत के कृष्ण मंदिर परिसर में हुई. अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सरोज कुमार झा ने की. बैठक में सक्रिय कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में पंचायत प्रवासी का मनोनयन हुआ, जिसके जिम्मे अभियान की पंचायत स्तरीय बागडोर होगी. श्री झा ने बताया कि 25 फरवरी से 01 मार्च तक सभी मनोनीत प्रवासी अपने-अपने संबंधित पंचायत में प्रवास कर सदस्यता अभियान कार्य में तेजी लायेंगे. बताया कि प्रखंड के कुल 26 पंचायत में कुल 21 प्रवासी प्रभारी बनाये गये हैं. डॉ शमसाद को बैरिया डभारी, सरोज कुमार झा को वीणा और हरदी पश्चिम, रजनीश सिंह को बरूआरी और परसरमा परसैनी तथा जयवीर यादव को बैरों का प्रभारी प्रवासी बनाया गया है. इस मौके पर अशोक सम्राट, परमानंद सिंह, अरुण मंडल, भागेश्वर महराज, जय प्रकाश मंडल, भूषण सिंह, रघुवीर पासवान आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










