अधूरी उपलब्ध करायी गयी लोक सूचना

Updated:
विज्ञापन

प्रतिनिधि, सुपौल जिले में लोक सूचना अधिकार की राह आसान नहीं है. अक्सर आवेदकों को विलंब से सूचना दी जाती है या आधी -अधूरी ही सूचना उपलब्ध करायी जाती है. सदर प्रखंड के नैमुआ निवासी कन्हैया कुमार चौधरी द्वारा सर्व शिक्षा अभियान के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी से निजी शिक्षण संस्थानों की प्रस्वीकृति से संबंधित कागजात […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, सुपौल जिले में लोक सूचना अधिकार की राह आसान नहीं है. अक्सर आवेदकों को विलंब से सूचना दी जाती है या आधी -अधूरी ही सूचना उपलब्ध करायी जाती है. सदर प्रखंड के नैमुआ निवासी कन्हैया कुमार चौधरी द्वारा सर्व शिक्षा अभियान के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी से निजी शिक्षण संस्थानों की प्रस्वीकृति से संबंधित कागजात की मांग की गयी थी. विलंब से उन्हें अधूरी सूचना दी गयी. प्रस्वीकृत विद्यालयों की सूची तो उपलब्ध करायी गयी, लेकिन प्रस्वीकृति से पूर्व समर्पित कागजात आदि उपलब्ध नहीं कराये गये. श्री चौधरी को भेजी गयी जानकारी में डीपीओ गोपी कांत मिश्र ने कहा है कि चूंकि उन कागजात की संख्या अधिक है, इसलिए कार्यालय अवधि में आकर कागजात का अवलोकन किया जा सकता है. जबकि नियमानुसार कागजात उपलब्ध कराने के एवज में शुल्क लेने का प्रावधान है. श्री चौधरी का कहना है कि चूंकि प्रस्वीकृति में नियम-कायदे की अवहेलना की गयी है, इसलिए जान-बूझ कर सूचना छिपायी जा रही है. गौरतलब है कि इस बाबत लोक सूचना पदाधिकारी सह डीपीओ स्थापना द्वारा सर्व शिक्षा के डीपीओ को पत्र लिख कर 22 नवंबर को कहा गया था कि आवेदक को अद्यतन सूचना उपलब्ध नहीं करायी जा रही, जो खेदजनक है. इसके बाद 31 जनवरी को श्री चौधरी को सूचना उपलब्ध करायी गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन