बैठक में हुई विशेष सदस्यता अभियान की चर्चा

Updated:
विज्ञापन

फोटो-07कैप्सन- संबोधित करते राम कुमार रायसरायगढ़ निर्मली विधान सभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक शुक्रवार को बीएन इंटर कॉलेज भपटियाही परिसर में हुई. बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सुशील कुमार मोदी ने की. बैठक में मुख्य रूप से पार्टी के संगठन को मजबूत बनाने के अलावा सदस्यता अभियान पर भी चर्चा की गयी. 25 […]

विज्ञापन

फोटो-07कैप्सन- संबोधित करते राम कुमार रायसरायगढ़ निर्मली विधान सभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक शुक्रवार को बीएन इंटर कॉलेज भपटियाही परिसर में हुई. बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सुशील कुमार मोदी ने की. बैठक में मुख्य रूप से पार्टी के संगठन को मजबूत बनाने के अलावा सदस्यता अभियान पर भी चर्चा की गयी. 25 फरवरी से 31 मार्च तक होने वाले सघन विशेष सदस्यता अभियान की रणनीति पर भी विमर्श हुआ. इस मौके पर अत्यंत पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राम कुमार राय ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी के रीढ़ हैं. ऐसे में सदस्यता अभियान काफी महत्वपूर्ण है. वहीं युवा नेता सचिन माधोगडि़या ने कहा कि 2015 की लड़ाई निर्णायक है और पार्टी कार्यकर्ता के बूते हीं यह लड़ाई लड़ी जायेगी. इस मौके पर जिला प्रभारी अनुरंजन झा, विजय कुमार सिंह, जितेंद्र सिंह, राजा राम गुप्ता, लक्ष्मी नारायण राम, अशोक शर्मा, राम प्रसाद मंडल, गंगा प्रसाद यादव, मो सलाउद्दीन, शिव नारायण चौधरी, सुरेंद्र मंडल आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन