बिहार में भाजपा की सरकार बननी तय : कार्तिक

Updated:
विज्ञापन

प्रतिनिधि, सुपौल भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाये जा रहे सदस्यता अभियान की सफलता को लेकर पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कार्तिक कुमार सिंह ने जिले के मरौना प्रखंड का दौरा किया.दौरे के क्रम में श्री सिंह ने मरौना प्रखंड के मरौना, भलुआही, जनार्दनपुर, बरमोत्तर, पंचभिट्टा आदि गांव के कार्यकर्ताओं से संपर्क कर सदस्यता अभियान के […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, सुपौल भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाये जा रहे सदस्यता अभियान की सफलता को लेकर पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कार्तिक कुमार सिंह ने जिले के मरौना प्रखंड का दौरा किया.दौरे के क्रम में श्री सिंह ने मरौना प्रखंड के मरौना, भलुआही, जनार्दनपुर, बरमोत्तर, पंचभिट्टा आदि गांव के कार्यकर्ताओं से संपर्क कर सदस्यता अभियान के प्रगति की जानकारी प्राप्त की.इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आने वाले समय में बिहार में भाजपा की सरकार बननी तय है.उन्होंने कहा कि प्रखंड क्षेत्र में 15 हजार नये सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित है.उन्होंने संगठन की मजबूती के लिए सदस्यता को आवश्यक बताते हुए अधिक से अधिक संख्या में लोगों को पार्टी से जोड़ने की अपील की.इस अवसर पर श्री सिंह के साथ भाजयुमो के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राज किशोर झा, चंद्रवीर यादव, कमलेश यादव, सुनील मिश्रा, शिव शंकर सिंह, लाल बाबू आदि शामिल थे. किसनपुर प्रतिनिधि अनुसार भाजपा के सदस्यता अभियान की सफलता को लेकर प्रखंड के सभी पंचायतों में 21 फरवरी से 03 मार्च के बीच सघन जन संपर्क अभियान चलाया जायेगा.भाजपा नेता महामाया चौधरी ने उक्त जानकारी देते बताया कि प्रखंड क्षेत्र में 10 हजार नये सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित है.इसके लिए प्रखंड स्तरीय नेताओं के दल एवं जिला के प्रतिनिधि द्वारा जन संपर्क अभियान चलाया जायेगा.कहा कि अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन