आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की बैठक में आंदोलन का आह्वान

Updated:
विज्ञापन

फोटो-13, 14कैप्सन- बैठक में उपस्थित सेविका, सहायिका व अन्यप्रतिनिधि,सुपौल आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की बैठक शुक्रवार को स्थानीय चिल्ड्रेन पार्क परिसर में हुई. संघ के कोसी प्रमंडलीय संयोजक डॉ देव नारायण मंडल की अध्यक्षता में हुई बैठक में आंगनबाड़ी कर्मियों की समस्या एवं इसके निदान के संबंध में विचार-विमर्श किया गया. संयोजक श्री मंडल ने कहा […]

विज्ञापन

फोटो-13, 14कैप्सन- बैठक में उपस्थित सेविका, सहायिका व अन्यप्रतिनिधि,सुपौल आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की बैठक शुक्रवार को स्थानीय चिल्ड्रेन पार्क परिसर में हुई. संघ के कोसी प्रमंडलीय संयोजक डॉ देव नारायण मंडल की अध्यक्षता में हुई बैठक में आंगनबाड़ी कर्मियों की समस्या एवं इसके निदान के संबंध में विचार-विमर्श किया गया. संयोजक श्री मंडल ने कहा कि संघ द्वारा अपनी मांगों के समर्थन में 09 मार्च को पटना के गांधी मैदान में थाली बजाओ आंदोलन एवं 10 मार्च को धरना व सत्याग्रह का आयोजन किया गया. उन्होंने कहा कि आंदोलन की सफलता को लेकर 01 मार्च को स्थानीय डिग्री कॉलेज परिसर में संघ की जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गयी है. श्री मंडल ने आंदोलन में शामिल होने के लिए सदस्यों से आह्वान किया. उन्होंने बताया कि संघ की प्रमुख मांगों में आंगनबाड़ी कर्मियों को सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने, अन्य राज्यों की भांति मानदेय देने, सेवा निवृति के उपरांत पेंशन की सुविधा उपलब्ध कराने, बीमा योजना लागू करने, सेवाकाल में मृत्यु के उपरांत आश्रितों को नौकरी देने, सेविका व सहायिका सेवा उम्र अवधि 65 वर्ष करने आदि मांगें शामिल हैं. इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि सुशील यादव, शिव नारायण यादव, भारती जी समेत संघ की प्रखंड अध्यक्ष रंजू देवी, माला देवी, मंजु कुमारी, अनुराधा कुमारी, पन्ना देवी, मीना देवी, पूनम कुमारी, मीना कुमारी, निर्मला कुमारी, पूनम भारती, रेणु यादव, तमन्ना खातून आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन