नशा बना नाश का कारण, बैरंग लौटी बारात

Updated:
विज्ञापन

फोटो -12केप्सन- मंडप के बाहर अपने मां-बाप के साथ खड़ी पूनमप्रतिनिधि, पिपरा (सुपौल) नशे में धुत राजदेव सादा की वजह से पलक झपकते ही शादी का जश्न मातम में तब्दील हो गया. राजदेव की जिद और उससे उत्पन्न स्थिति के कारण हुई मारपीट से ना केवल रसमैन देवी की मौत हो गयी, बल्कि पूनम की […]

विज्ञापन

फोटो -12केप्सन- मंडप के बाहर अपने मां-बाप के साथ खड़ी पूनमप्रतिनिधि, पिपरा (सुपौल) नशे में धुत राजदेव सादा की वजह से पलक झपकते ही शादी का जश्न मातम में तब्दील हो गया. राजदेव की जिद और उससे उत्पन्न स्थिति के कारण हुई मारपीट से ना केवल रसमैन देवी की मौत हो गयी, बल्कि पूनम की दुल्हन बनने की ख्वाहिश भी अधूरी रह गयी. कारण, दूल्हे को बारात सहित बैरंग लौटना पड़ा. अब पूरे गांव में मातम है और लोग कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे हैं.नशे में धुत था राजदेवविवाद की वजह यह थी कि पूनम की शादी का मंडप उसके चचेरे भाई राजदेव सादा के आंगन में बनाया गया था. ऐसा इसलिए किया गया था कि उसी आंगन में कुल देवता का घर बना हुआ है. कुल देवता के घर के समक्ष मंडप बनाना शुभ माना जाता है. मंडप बनाने के समय राजदेव ने विरोध नहीं किया. पर, जब शादी की तैयारी शुरू हुई, तो राजदेव ने विरोध शुरू कर दिया. वह नशे में धुत था और उसकी मंशा विवाह में व्यवधान उत्पन्न करना था. मामले को बिगड़ता देख पूनम के पिता भेदी सादा ने अपने आंगन में मंडप बनाना भी शुरू कर दिया. पर, नशे में धुत राजदेव वहां भी जा पहुंचा और विवाद करने लगा. इसके बाद मारपीट शुरू हो गयी. बीच बचाव करने पहुंची भेदी सादा की साली रसमैन देवी के सिर पर बांस से चोट लगी और तत्काल उसकी मौत हो गयी.बैरंग लौटी बारात, नहीं हुई शादीजब मंडप का विवाद चल रहा था उस दौरान प्रखंड के राजपुर गांव से बरात आ चुकी थी. रसमैन देवी की मौत के बाद बाराती डर कर भाग गये. इस वजह से बारात के लिए बना भोजन और सारी तैयारी धरी की धरी रह गयी. जहां कुछ देर पहले तक शादी की तैयारियां चल रही थीं, वहीं अब मातमी सन्नाटा पसरा था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन