मनरेगा योजना की हुई जन सुनवाई
फोटो -05, 06कैप्सन- जन सुनवाई करते दल व उपस्थित ग्रामीण.प्रतिनिधि, सुपौलमनरेगा योजना अंतर्गत जिले के राघोपुर प्रखंड के धरहरा, देवीपुर एवं छातापुर के उधमपुर पंचायत में सामाजिक अंकेक्षण कार्यक्रम के तहत गुरुवार को जिला स्तरीय जन सुनवाई की गयी. कार्यक्रम में प्रतिनियुक्त दल द्वारा पंचायत में वितीय वर्ष 2013-14 एवं 2014-15 के तहत मनरेगा योजना […]
फोटो -05, 06कैप्सन- जन सुनवाई करते दल व उपस्थित ग्रामीण.प्रतिनिधि, सुपौलमनरेगा योजना अंतर्गत जिले के राघोपुर प्रखंड के धरहरा, देवीपुर एवं छातापुर के उधमपुर पंचायत में सामाजिक अंकेक्षण कार्यक्रम के तहत गुरुवार को जिला स्तरीय जन सुनवाई की गयी. कार्यक्रम में प्रतिनियुक्त दल द्वारा पंचायत में वितीय वर्ष 2013-14 एवं 2014-15 के तहत मनरेगा योजना से संपन्न कार्यों की जांच की गयी. जन सुनवाई के लिए जिलाधिकारी लक्ष्मी प्रसाद चौहान द्वारा तीनों पंचायत के लिए अलग-अलग दल का गठन किया गया था. जिसमें देवीपुर पंचायत के लिए उपविकास आयुक्त हरिहर प्रसाद, बीजीभीएस प्रतिनिधि कृष्ण कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता चंद्रभाष, धरहरा में जिला परिवहन पदाधिकारी विनय कुमार, जिला सचिव बीजीभीएस, सामाजिक कार्यकर्ता दयानंद भारती और उधमपुर के लिए अपर समाहर्ता कुमार अरुण प्रकाश, बीजीभीएस प्रतिनिधि महेंद्र कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता राजेश कुमार को शामिल किया गया. जांचोपरांत रिपोर्ट जिला पदाधिकारी को सौंपी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










