ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर में बाइक सवार जख्मी
जदिया. अररिया-भपटियाही स्टेट हाइवे -76 पर गुरुवार की देर शाम तमकुलहा पुल के समीप ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर में बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया. झारखंड के सिंहभूमि जिले के जुगसलाई निवासी मो फारुक बाइक (जे एच 05 ए एक्स/0845 ) से छातापुर से सहरसा लौट रहे थे. इसी बीच त्रिवेणीगंज की ओर से […]
जदिया. अररिया-भपटियाही स्टेट हाइवे -76 पर गुरुवार की देर शाम तमकुलहा पुल के समीप ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर में बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया. झारखंड के सिंहभूमि जिले के जुगसलाई निवासी मो फारुक बाइक (जे एच 05 ए एक्स/0845 ) से छातापुर से सहरसा लौट रहे थे. इसी बीच त्रिवेणीगंज की ओर से जदिया की ओर आ रहे ट्रैक्टर (बीआर एच के-7035) से बाइक की टक्कर हो गयी. सूचना मिलते ही जदिया थानाध्यक्ष राजेश्वर सिंह, अनि अजीत सिंह मौके पर पहुंचे और मो फारुक को रेफरल अस्पताल त्रिवेणीगंज भिजवाया. ट्रैक्टर एवं क्षतिग्रस्त बाइक को पुलिस ने जब्त कर लिया. घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










