किशोरी के अपहरण का मामला दर्ज

Updated:
विज्ञापन

छातापुर. मुख्यालय पंचायत के वार्ड नंबर 15 से एक किशोरी के अपहरण का मामला प्रकाश में आया है. घटना सोमवार रात की है. पुलिस ने अपहृता की मां के आवेदन पर एक को नामजद करते हुए मामला दर्ज किया है. अपहृता कक्षा नौ की छात्रा है. प्राथमिकी के अनुसार 14 वर्षीया वर्षा (काल्पनिक नाम) देर […]

विज्ञापन

छातापुर. मुख्यालय पंचायत के वार्ड नंबर 15 से एक किशोरी के अपहरण का मामला प्रकाश में आया है. घटना सोमवार रात की है. पुलिस ने अपहृता की मां के आवेदन पर एक को नामजद करते हुए मामला दर्ज किया है. अपहृता कक्षा नौ की छात्रा है. प्राथमिकी के अनुसार 14 वर्षीया वर्षा (काल्पनिक नाम) देर रात शौच के लिए घर से बाहर निकली थी और लौट कर नहीं आयी. परिजनों द्वारा खोजबीन की गयी, तो पता चला कि मुख्यालय पंचायत के ही धनिकलाल मालाकार के पुत्र अनिल कुमार द्वारा उसका अपहरण कर लिया गया है. घटना के बाद से अनिल घर से फरार है तथा उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ है. इस बाबत थानाध्यक्ष चंद्रकांत गौरी ने बताया कि मामला प्रथम दृष्टया प्रेम-प्रसंग का प्रतीत होता है. हालांकि प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ कर दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन