घटिया सड़क निर्माण के विरोध में सड़क पर उतरे लोग
फोटो -06केप्सन- जाम कर प्रदर्शन करते ग्रामीणप्रतिनिधि, सुपौलसदर प्रखंड के बकौर पंचायत में निर्माणाधीन सड़क में संवेदक द्वारा बरती जा रही अनियमितता के विरुद्ध गुरुवार को ग्रामीणों ने बकौर-ननुपट्टी पथ को जाम कर प्रदर्शन किया. करीब दो घंटे से अधिक समय तक सड़क जाम रहने के कारण लोगों को इस मार्ग से आवागमन में परेशानी […]
फोटो -06केप्सन- जाम कर प्रदर्शन करते ग्रामीणप्रतिनिधि, सुपौलसदर प्रखंड के बकौर पंचायत में निर्माणाधीन सड़क में संवेदक द्वारा बरती जा रही अनियमितता के विरुद्ध गुरुवार को ग्रामीणों ने बकौर-ननुपट्टी पथ को जाम कर प्रदर्शन किया. करीब दो घंटे से अधिक समय तक सड़क जाम रहने के कारण लोगों को इस मार्ग से आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा. प्रदर्शन में शामिल लोग डीएम को जाम स्थल पर बुलाये जाने की मांग कर रहे थे. बाद में बीडीओ आर्य गौतम के हस्तक्षेप पर जाम समाप्त हुआ. मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 01 करोड़ 64 लाख की लागत से बनने वाली इस सड़क में संवेदक द्वारा प्राक्कलन की अनदेखी कर घोर अनियमितता बरती जा रही है. प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने बताया कि संवेदक ने बुधवार की रात करीब 10 बजे के बाद निर्माण कार्य शुरू किया. निर्माण कार्य में अलकतरा की मात्रा कम रहने के कारण गुरुवार की सुबह में ही सड़क से मेटल उखड़ने लगे. ग्रामीण निर्मित सड़क के पुन: निर्माण की मांग कर रहे थे.जाम की सूचना पर पहुंचे बीडीओ आर्य गौतम ने ग्रामीणों की शिकायत पर निर्माणाधीन सड़क का मुआयना किया. बीडीओ ने संवेदक के विरुद्ध कार्रवाई का आश्वासन दिया, इसके बाद ग्रामीण जाम समाप्त करने पर राजी हुए. मुआयना के बाद बीडीओ ने सड़क निर्माण कार्य में गुणवत्ता की अनदेखी किये जाने की पुष्टि करते हुए कहा कि संवेदक के विरुद्ध डीएम को रिपोर्ट भेजी जा रही है. फुलेश्वर यादव के नेतृत्व में प्रदर्शन में मुखिया जय कुमार राम, पूर्व मुखिया मो कादिर, बैद्यनाथ चौधरी, अजय कुमार झा, अरुण कुमार महतो, मो आलमी, मो कलाम, चंदेश्वर कुमार, संतोष कुमार यादव, दुलारचंद कुमार, विद्यानंद यादव, मो सिकंदर, मो जसीम आदि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










