सीडीपीओ से दुर्व्यवहार मामले में प्राथमिकी
पिपरा. सेविका-सहायिका चयन को लेकर आम सभा में हंगामा व सीडीपीओ की गाड़ी में तोड़फोड़ को लेकर थाने में अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया गया है. प्राथमिकी के अनुसार 11 फरवरी को प्रखंड के तेतराही अमहा पंचायत में केंद्र संख्या 165 में सेविका-सहायिका चयन को लेकर आमसभा हुई थी. आमसभा में लिये गये […]
पिपरा. सेविका-सहायिका चयन को लेकर आम सभा में हंगामा व सीडीपीओ की गाड़ी में तोड़फोड़ को लेकर थाने में अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया गया है. प्राथमिकी के अनुसार 11 फरवरी को प्रखंड के तेतराही अमहा पंचायत में केंद्र संख्या 165 में सेविका-सहायिका चयन को लेकर आमसभा हुई थी. आमसभा में लिये गये निर्णय के अनुसार मेधा सूची का प्रकाशन हुआ. पर, मेधा सूची से असंतुष्ट गुट ने हंगामा शुरू कर दिया. लोगों ने कुरसी- टेबुल तोड़ डाले, रजिस्टर फाड़ दिया और सीडीपीओ गुणशीला देवी के वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










