ePaper

जिले में 26 चेकपोस्ट, एफएसटी, एसएसटी व क्यूआरटी की टीमें सक्रिय

Updated at : 18 Oct 2025 6:19 PM (IST)
विज्ञापन
जिले में 26 चेकपोस्ट, एफएसटी, एसएसटी व क्यूआरटी की टीमें सक्रिय

इस दौरान वहां पदस्थापित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिया

विज्ञापन

सुपौल. आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन, 2025 के दृष्टिगत भयमुक्त, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सुपौल जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया है. जिला स्तर पर गठित विधि-व्यवस्था कोषांग के तहत जिले की सीमाओं पर व्यापक निगरानी की व्यवस्था की गई है. प्रशासन द्वारा अवांछित व्यक्तियों एवं अवैध गतिविधियों जैसे मादक पदार्थ, अवैध धनराशि व अवैध अस्त्र-शस्त्र की रोकथाम हेतु अन्तर जिला सीमा पर कुल 14 चेक पोस्ट तथा अंतरराष्ट्रीय सीमा पर कुल 12 चेक पोस्ट स्थापित किए गए हैं. चुनाव अवधि में विधि-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने हेतु एफएसटी की 15 टीमें, एसएसटी की 16 टीमें तथा क्यूआरटी की 05 इकाइयां अलग-अलग स्थानों पर सक्रिय रूप से कार्यरत हैं. शुक्रवार की देर शाम डीएम सावन कुमार, एसपी शरथ आरएस ने इंडो नेपाल स्थित अंतरराष्ट्रीय बार्डर का निरीक्षण किया. इस दौरान वहां पदस्थापित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन