शिविर में हुआ भूमि संबंधित समस्या का निष्पादन

Published at :10 Dec 2014 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
शिविर में हुआ भूमि संबंधित समस्या का निष्पादन

फोटो-1केप्सन- शिविर में उपस्थित अधिकारी व कागजात जमा करते लोग प्रतिनिधि, जदियाराजस्व व भूमि सुधार विभाग द्वारा भू -स्वामियों को दाखिल-खारिज में होने वाली समस्याओं से निजात दिलाने के लिए मंगलवार को समुदायिक विकास भवन कोरियापट्टी परिसर में राजस्व शिविर का आयोजन किया गया, जिसका उदघाटन एसडीओ डॉ मनोज कुमार झा व सीओ अरविंद कुमार […]

विज्ञापन

फोटो-1केप्सन- शिविर में उपस्थित अधिकारी व कागजात जमा करते लोग प्रतिनिधि, जदियाराजस्व व भूमि सुधार विभाग द्वारा भू -स्वामियों को दाखिल-खारिज में होने वाली समस्याओं से निजात दिलाने के लिए मंगलवार को समुदायिक विकास भवन कोरियापट्टी परिसर में राजस्व शिविर का आयोजन किया गया, जिसका उदघाटन एसडीओ डॉ मनोज कुमार झा व सीओ अरविंद कुमार मिश्र ने किया.शिविर में आये किसानों को संबोधित करते हुए एसडीओ श्री झा ने कहा की किसानों की जमीन संबंधित समस्या का निष्पादन शिविर में ही किया जायेगा. उन्हें अब बार-बार कचहरी का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा. सरकार की योजना है की आपकी समस्या का निदान आपके द्वार पर ही किया जाये. उन्होंने बताया की अंचल कार्यालय द्वारा शिविर का आयोजन कर ऑन द स्पॉट समस्या का निदान किया जायेगा. शिविर में दर्जनों किसानों द्वारा दाखिल-खारिज से संबंधित मामले को रखा गया. शिविर में कोरियापट्टी, विशुनिया, हीरापट्टी, जदिया व मानगंज के किसान पहुंचे. मामले का निपटारा वहीं किया गया. सीओ अरविंद कुमार मिश्र ने बताया कि सुलझे हुए मामले से संबंधित शुद्धि पत्र 30 दिसंबर को किसानों को दिया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन