ChatGPT हुआ पहले से ज्यादा स्मार्ट, OpenAI ने लॉन्च किया GPT-5.5 Instant
GPT-5.5 इंस्टेंट
OpenAI ने ChatGPT को और ज्यादा स्मार्ट बनाने के लिए नया AI मॉडल GPT-5.5 Instant लॉन्च कर दिया है. कंपनी का दावा है कि यह मॉडल अब पहले से ज्यादा फास्ट और नेचुरल जवाब देगा.
OpenAI ने अपना नया AI मॉडल GPT-5.5 Instant लॉन्च कर दिया है और इसे ChatGPT यूजर्स के लिए डिफॉल्ट मॉडल भी बना दिया गया है. कंपनी का दावा है कि नया मॉडल पहले के मुकाबले ज्यादा स्मार्ट, फास्ट और सटीक जवाब दे सकता है. GPT-5.5 Instant को बेहतर बातचीत, मजबूत कॉन्टेक्स्ट समझ और कई टॉपिक्स पर बेहतर परफॉर्मेंस देने के लिए डिजाइन किया गया है.
GPT-5.5 Instant में क्या है खास?
OpenAI के अनुसार, GPT-5.5 Instant की सबसे बड़ी खासियत इसकी बेहतर एक्यूरेसी है. कंपनी का कहना है कि यह मॉडल मेडिसिन, लॉ और फाइनेंस जैसे सेंसिटिव टॉपिक्स पर GPT-5.3 Instant के मुकाबले 52.5% कम गलत या भ्रमित करने वाले दावे (Hallucinations) करता है. वहीं गलत जवाबों में भी 37% से ज्यादा की कमी देखने को मिली है.
यह नया AI मॉडल रोजमर्रा के कामों को भी पहले से बेहतर तरीके से संभाल सकता है. GPT-5.5 Instant अब इमेज को ज्यादा अच्छे से एनालाइज कर सकता है और STEM (Science, Technology, Engineering, Mathematics) से जुड़े सवालों का स्पष्ट जवाब दे सकता है. इसके अलावा यह जरूरत पड़ने पर खुद तय कर सकता है कि बेहतर जानकारी देने के लिए वेब सर्च का इस्तेमाल कब करना है.
OpenAI ने यह भी कहा है, कि नए मॉडल के जवाब अब पहले से ज्यादा छोटे, स्पष्ट और सीधे होंगे, ताकि यूजर्स को अनावश्यक जानकारी से बचाया जा सके.
पर्सनलाइजेशन फीचर्स हुए बेहतर
GPT-5.5 Instant में पर्सनलाइजेशन को भी काफी बेहतर बनाया गया है. यह मॉडल पुराने चैट्स, अपलोड की गई फाइल्स और कनेक्टेड Gmail अकाउंट से मिले कॉन्टेक्स्ट का इस्तेमाल करके ज्यादा पर्सनलाइज्ड जवाब दे सकता है. इससे यूजर्स को बार-बार एक ही जानकारी दोहराने की जरूरत नहीं पड़ेगी.
कंपनी ने Memory Sources नाम का नया फीचर भी पेश किया है, जिसकी मदद से यूजर्स यह देख सकेंगे कि किसी जवाब को पर्सनलाइज करने के लिए कौन-सा पुराना डेटा इस्तेमाल किया गया है. साथ ही यूजर्स इस डेटा को आसानी से मैनेज भी कर पाएंगे.
कब और कहां मिलेगा नया मॉडल?
OpenAI ने बताया कि GPT-5.5 Instant का रोलआउट आज से शुरू हो गया है और यह सभी ChatGPT यूजर्स के लिए नया डिफॉल्ट मॉडल होगा. API में इसे chat-latest नाम से एक्सेस किया जा सकेगा.
वहीं पेड यूजर्स के लिए GPT-5.3 Instant अगले तीन महीनों तक उपलब्ध रहेगा, जिसके बाद इसे बंद कर दिया जाएगा.
फिलहाल एडवांस पर्सनलाइजेशन फीचर्स Plus और Pro यूजर्स के लिए वेब वर्जन पर रोलआउट किए जा रहे हैं, जबकि मोबाइल सपोर्ट जल्द आने की उम्मीद है. कंपनी आने वाले हफ्तों में इन फीचर्स को फ्री यूजर्स तक भी पहुंचाने की योजना बना रही है.
यह भी पढ़ें: AI ने संभाली ज्योतिष की कुर्सी, हाथ देखकर बता रहा भविष्य, ChatGPT का नया ट्रेंड वायरल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शिवानी शाह
शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.
टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.
शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.
अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.
शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










