हत्या के दो नामजद अभियुक्त गिरफ्तार

प्रतापगंज. थाना कांड संख्या 59/13 के दो फरार आरोपियों को स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया है. थानाध्यक्ष विमल कुमार मंडल ने बताया कि थाना क्षेत्र के गोविंदपुर में गत वर्ष चार अगस्त को ट्यूशन फी को लेकर हुए विवाद और मारपीट में रघुनंदन ठाकुर की मौत हो गयी थी. मामले […]
प्रतापगंज. थाना कांड संख्या 59/13 के दो फरार आरोपियों को स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया है. थानाध्यक्ष विमल कुमार मंडल ने बताया कि थाना क्षेत्र के गोविंदपुर में गत वर्ष चार अगस्त को ट्यूशन फी को लेकर हुए विवाद और मारपीट में रघुनंदन ठाकुर की मौत हो गयी थी. मामले में नामजद अभियुक्त नीरज कुमार को राघोपुर थाना क्षेत्र के सिमराही बाजार से गिरफ्तार किया गया. वहीं एक अन्य आरोपी सुधीर झा को भीमपुर थाना क्षेत्र के चैनपुर से गिरफ्तार किया गया है. वहीं अन्य अभियुक्तों की तलाश की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










