आत्म समर्पणकारी दस्यु सरदारों की पत्नी ने रखी ऋण मांफी की मांग

वीरपुर. थाना क्षेत्र के बैरिया कमाल गांव निवासी दस्यु सरदार मो इलियास, मो वारीश, मो सफाज, मो कमरुल, मो नइम, मो समीद की पत्नी बीवी हकीदा, बीवी मीना खातून, बीवी जुलेखा, बीवी समीला, बीवी मरीयम ने जिलाधिकारी को पत्र लिख कर ऋण की राशि समाप्त किये जाने की मांग की है. आवेदन में कहा गया […]
वीरपुर. थाना क्षेत्र के बैरिया कमाल गांव निवासी दस्यु सरदार मो इलियास, मो वारीश, मो सफाज, मो कमरुल, मो नइम, मो समीद की पत्नी बीवी हकीदा, बीवी मीना खातून, बीवी जुलेखा, बीवी समीला, बीवी मरीयम ने जिलाधिकारी को पत्र लिख कर ऋण की राशि समाप्त किये जाने की मांग की है. आवेदन में कहा गया है कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने आत्म समर्पण करने वाले दस्यु आज खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं. आत्म समर्पण कारी दस्यु सरदारों के लिए जहां उस समय दो लाख के पैकेज, बच्चों की मुफ्त शिक्षा, प्रतिमाह तीन हजार रुपये का भुगतान के साथ-साथ ढ़ेर सारी सुविधाओं की सरकारी घोषणा की गयी थी, वहीं एक इंदिरा आवास की राशि के अलावा कुछ भी प्राप्त नहीं हो सका. आत्मसमर्पण कारियों की पत्नी को 25 हजार की राशि बतौर ऋण मुहैया कराया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










