सुविधाओं से वंचित है निर्मली रेलवे स्टेशन

Published at :10 Dec 2014 6:02 PM (IST)
विज्ञापन
सुविधाओं से वंचित है निर्मली रेलवे स्टेशन

फोटो-2कैप्सन- स्टेशन परिसर में फैली गंदगी प्रतिनिधि, निर्मली निर्मली-सकरी व निर्मली-सीतामढ़ी रेलवे लाइन जर्जर हो गयी है. निर्मली से सकरी जाने में ट्रेन को पांच घंटा से अधिक समय लग जाता है. खास बात यह है कि निर्मली-सकरी रेलखंड में रेल प्रशासन के द्वारा टिकट जांच नहीं होने के कारण बेटिकट यात्रा आम बात हो […]

विज्ञापन

फोटो-2कैप्सन- स्टेशन परिसर में फैली गंदगी प्रतिनिधि, निर्मली निर्मली-सकरी व निर्मली-सीतामढ़ी रेलवे लाइन जर्जर हो गयी है. निर्मली से सकरी जाने में ट्रेन को पांच घंटा से अधिक समय लग जाता है. खास बात यह है कि निर्मली-सकरी रेलखंड में रेल प्रशासन के द्वारा टिकट जांच नहीं होने के कारण बेटिकट यात्रा आम बात हो गयी है और इससे रेल मंत्रालय को प्रति माह लाखों का चूना लग रहा है. निर्मली रेलवे स्टेशन परिसर में गंदगी व कचरे की वजह से खड़ा भी रह पाना मुश्किल है. निर्मली स्टेशन को भले ही जेन सेट उपलब्ध है, लेकिन यहां रात्रि में अंधेरा छाया रहता है. वहीं पेयजल की भी सुविधा उपलब्ध नहीं है. कई यात्रियों ने बताया कि निर्मली से घोघरडीहा के बीच रेलगाड़ी की रफ्तार 15 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा होती है. इसलिए इसलिए यात्री ट्रेन की बजाय सड़क मार्ग से चलना पसंद करते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन