जीवन में आर्थिक प्रबंधन महत्वपूर्ण: जितेंद्र

Published at :10 Dec 2014 6:02 PM (IST)
विज्ञापन
जीवन में आर्थिक प्रबंधन महत्वपूर्ण: जितेंद्र

फोटो-5कैप्सन- संबोधित करते एनआइएसएम प्रतिनिधि व उपस्थित अध्यापक व छात्र प्रतिनिधि, सुपौलस्टॉक एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया की इकाई नेशनल इंस्टीच्यूट ऑफ सिक्यूरिटीज मार्केट द्वारा जिला मुख्यालय स्थित बीएसएस कॉलेज में बुधवार को वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस मौके पर कॉलेज प्राध्यापक व छात्रगण उपस्थित थे. मौके पर एनआइएसएम के प्रतिनिधि जितेंद्र कुमार […]

विज्ञापन

फोटो-5कैप्सन- संबोधित करते एनआइएसएम प्रतिनिधि व उपस्थित अध्यापक व छात्र प्रतिनिधि, सुपौलस्टॉक एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया की इकाई नेशनल इंस्टीच्यूट ऑफ सिक्यूरिटीज मार्केट द्वारा जिला मुख्यालय स्थित बीएसएस कॉलेज में बुधवार को वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस मौके पर कॉलेज प्राध्यापक व छात्रगण उपस्थित थे. मौके पर एनआइएसएम के प्रतिनिधि जितेंद्र कुमार ने छात्रों को बचत के बारे में जानकारी दी गयी. वहीं अध्यापकों को निवेश के संबंध में जानकारी दी. छात्रों व अध्यापकों को संबोधित करते हुए एनआइएसएम मुंबई के फैकेल्टी सदस्य जितेंद्र कुमार ने कहा कि दुनिया ग्लोबल विलेज बन गया है और उसी के साथ वित्त के क्षेत्र में धोखाधड़ी भी तेजी से बढ़ी है. ऐसे में वित्तीय धोखाधड़ी से बचने के लिए सजग रहने की जरूरत है. वह इसलिए कि जीवन में आर्थिक प्रबंधन आवश्यक है. बिना आर्थिक प्रबंधन के आर्थिक रूप से समृद्ध नहीं हुआ जा सकता है. श्री कुमार ने कहा कि आर्थिक प्रबंधन का आशय यह है कि जानना जरूरी है कि निवेश कब और कहां करना चाहिए. निवेश में सबसे महत्वपूर्ण फैक्टर सुरक्षा होता है. उन्होंने अध्यापकों को शेयर मार्केट के बारे में बताया और शेयर मार्केट में निवेश के गुर भी बताये. इसके अलावा बीमा संबंधित जानकारियां भी उन्होंने दी. उन्होंने छात्रों व२ अध्यापकों के सवाल का जवाब भी दिया. इस मौके पर रिसोर्स पर्सन विकास प्रियदर्शी, डॉ संजय कुमार भारती, डॉ राजेंद्र झा, अवधेश सिंह, बाला मुकुंद प्रसाद सिंह, डीपी मिश्रा, राज कुमार प्रसाद यादव, नवनीत कुमार समेत बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन