युवक की गोली मार हत्या

Published at :09 Dec 2014 10:18 AM (IST)
विज्ञापन
युवक की गोली मार हत्या

सुपौल : सदर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 18 स्थित बगीचा में रविवार देर रात अज्ञात अपराधियों ने वार्ड नंबर 20 निवासी अहमद अली (30 वर्ष) की गोली मार कर हत्या कर दी़ गोली अली के सिर के पिछले हिस्से में मारी गयी़ इसके अलावा मृतक के गले में रस्सी के भी निशान है. हत्या […]

विज्ञापन
सुपौल : सदर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 18 स्थित बगीचा में रविवार देर रात अज्ञात अपराधियों ने वार्ड नंबर 20 निवासी अहमद अली (30 वर्ष) की गोली मार कर हत्या कर दी़ गोली अली के सिर के पिछले हिस्से में मारी गयी़ इसके अलावा मृतक के गले में रस्सी के भी निशान है. हत्या के बाद शव को बगीचे के बगल में स्थित गड्ढे में फेंक दिया गया़
किसी ने फोन कर बुलाया था : रविवार की रात लगभग 08:00 बजे किसी अज्ञात व्यक्ति ने अहमद अली को फोन कर उसके बगीचे यह कह कर बुलाया कि कोई चोर बगीचे से पेड़ काट रहा है़ फोन के बाद घर से निकला अहमद जब देर रात तक नहीं आया तब खोजबीन शुरू हुई, लेकिन रात में कुछ पता नहीं चल सका़ अहमद का मोबाइल स्वीच ऑफ पाया गया़ सोमवार की सुबह जब कुछ लोगों ने बगीचे में खून का धब्बा पाया तब मामले का खुलासा हुआ़
एक माह पहले दिल्ली से आया था : अहमद दिल्ली में रह कर सिलाई का काम करता था. वह एक माह पहले दिल्ली से सुपौल आया था़ पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया. सोमवार की शाम एसएसबी से खोजी कुत्ता को बुलाया गया, लेकिन कोई सुराग हासिल नहीं हुआ़ पुलिस हत्या की वजह आपसी रंजिश मान रही है़ थानाघ्यक्ष इंद्रजीत बैठा ने बताया कि अज्ञात लोगों के विरुद्ध कांड संख्या 557/14 दर्ज किया गया है़ पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार राज ने बताया कि अनुसंधान प्रारंभ कर दिया गया है. शीघ्र ही परिणाम सामने आ जायेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन