नोवामुंडी में जहरीले सांप ने महिला को डसा, सूझबूझ से बची जान

नोवामुंडी में जहरीले सांप ने महिला को डसा
West Singhbhum News: नोवामुंडी प्रखंड में एक महिला को जहरीले ‘चिति’ सांप ने डस लिया. महिला को इलाज के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.
नोवामुंडी से सुबोध की रिपोर्ट
West Singhbhum News: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम के नोवामुंडी प्रखंड में देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जब रेल फाटक के पास रहने वाली महिला एक जहरीले सांप ने डस लिया. दर्द और घबराहट से महिला की चीख-पुकार से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
सांप के डसते ही मची चीख-पुकार
मिली जानकारी के अनुसार, राजू सामंत के घर के पास रहने वाली लक्ष्मी कोड़ा को एक जहरीले ‘चिति’ सांप ने डस लिया. सांप ने महिला के बाएं पैर पर हमला किया, जिससे वह दर्द और घबराहट में जोर-जोर से चीखने लगी.
राजू सामंत ने दिखाई हिम्मत
महिला की चीख सुनते ही पास में मौजूद राजू सामंत ने बिना समय गंवाए बहादुरी और समझदारी का परिचय दिया. उन्होंने तुरंत अपनी मोटरसाइकिल से लक्ष्मी कोड़ा को टिस्को हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की टीम ने तत्काल इलाज शुरू किया.
आईसीयू में चल रहा इलाज
फिलहाल महिला का इलाज आईसीयू वार्ड में चल रहा है और उसकी स्थिति पर डॉक्टर लगातार नजर बनाए हुए हैं. समय पर मिली मदद के कारण एक बड़ी अनहोनी टल गई.
स्थानीय लोगों ने की सराहना
स्थानीय लोगों ने राजू सामंत की तत्परता और मानवता की सराहना की है, जिसकी वजह से महिला को समय रहते इलाज मिल सका.
इसे भी पढ़ें: पुलिस हिरासत में पिटाई पर हाईकोर्ट सख्त, स्वास्थ्य सचिव और सरायकेला एसपी से मांगा जवाब
इसे भी पढ़ें: खरसावां के सरदार हत्याकांड में खुलासा: पत्नी और साला ने दूसरों के साथ मिलकर की थी हत्या, चार गिरफ्तार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By श्वेता वैद्य
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










