निजी लाभ के लिए तोड़ा गया विद्यालय भवन

सुपौल. सदर प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय मल्हनी के एक भवन को तोड़ कर नये भवन का निर्माण विवादों में घिरता जा रहा है. सदर एसडीओ विमल कुमार मंडल ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक को पत्र भेज कर 24 घंटे के भीतर भवन तोड़े जाने की वजह बताने का निर्देश दिया है. साथ ही कहा गया है […]
सुपौल. सदर प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय मल्हनी के एक भवन को तोड़ कर नये भवन का निर्माण विवादों में घिरता जा रहा है. सदर एसडीओ विमल कुमार मंडल ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक को पत्र भेज कर 24 घंटे के भीतर भवन तोड़े जाने की वजह बताने का निर्देश दिया है. साथ ही कहा गया है कि रिपोर्ट में यह स्पष्ट किया जाय कि भवन किसके आदेश से तोड़ा गया. मालूम हो कि मामले को लेकर मल्हनी के मुखिया गणेश सिंह द्वारा एसडीओ से लिखित शिकायत की गयी थी. आवेदन में कहा गया है कि एक अच्छे भवन को निजी लाभ के लिए तोड़ कर नया भवन बनाया जा रहा है, जिससे सरकारी संपत्ति का नुकसान हो रहा है. इससे पूर्व भी विद्यालय के एक जीर्ण-शीर्ण भवन को तोड़ कर दो कमरे का भवन बनाया गया था. जिसमें पुराने भवन की ईंटों व लकड़ी के सामान का उपयोग किया गया था. उन्होंने एसडीओ से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










