JEE Main पेपर 2 का रिजल्ट जारी, मीरा कृष्णा को 100 परसेंटाइल, देखें टॉपर्स लिस्ट

Published by :Ravi Mallick
Published at :06 May 2026 8:10 AM (IST)
विज्ञापन
JEE Main Paper 2 Result

स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (Canva)

JEE Main Paper 2 Result 2026: जेईई मेन पेपर 2 यानी BArch और B Planning की परीक्षा देने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से जेईई मेन पेपर 2 का रिजल्ट जारी हो गया है. कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट- jeemain.nta.nic.in पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

विज्ञापन

JEE Main Paper 2 यानी BArch और B Planning की परीक्षा देने वाले कैंडिडेट्स कई दिनों से रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA ने आखिरकार JEE Main Paper 2 Result 2026 जारी कर दिया है. इस बार पेपर 2 की परीक्षा 7 अप्रैल को आयोजित की गई थी और 4 मई को फाइनल आंसर की जारी कर दी गई थी.

ऐसे चेक करें JEE Main Paper 2 रिजल्ट

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं.
  • होमपेज पर JEE Main Paper 2 Result 2026 का लिंक दिखेगा, उस पर क्लिक करें.
  • अब लॉगिन पेज खुलेगा जहां अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड डालें.
  • सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा.
  • रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट जरूर ले लें.

JEE Main Paper 2 Result 2026 Check Here

रिजल्ट जारी होने के बाद अब कैंडिडेट्स को काउंसलिंग प्रक्रिया का इंतजार करना होगा. NTA स्कोर के आधार पर ही आगे की मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी. अलग-अलग शिफ्ट के स्कोर को नॉर्मलाइज करके फाइनल स्कोर बनाया जाता है.

JEE Main Paper 2 टॉपर्स लिस्ट

क्रम संख्याआवेदन संख्याअभ्यर्थी का नामपात्रता राज्य (12वीं पास/अपियर)NTA स्कोर
1260310393002मीरा कृष्णा आरएसकेरल100.0000000
2260310534371सूर्यतेजस एसकेरल100.0000000
3260310310547सुशीलनारायण एसतमिलनाडु99.9977999
4260310025574अंशिथा सुरेश मलयोटकर्नाटक99.9974302
5260310146344निवंदाथी वेंकटेशतमिलनाडु99.9955998
6260310210671वसन्थु अन्वीआंध्र प्रदेश99.9948605
7260310729980पार्थ ठाकुरहिमाचल प्रदेश99.9948605
8260310473919सर्रह शाकिल अख्तर बोहारीमहाराष्ट्र99.9933996
9260310212573तेल्लुरी श्रेयस रेड्डीतेलंगाना99.9911995
10260310323527नंधना अजयकेरल99.9897209

JEE Main Paper 2 Result 2026 में टॉप करने वाले कैंडिडेट्स की लिस्ट भी सामने आ गई है, जिसमें अलग-अलग राज्यों के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है. पहले स्थान पर मीरा कृष्णा आरएस और सूर्यतेजस एस हैं, दोनों केरल से हैं और दोनों ने 100.0000000 NTA स्कोर हासिल किया है. तीसरे नंबर पर तमिलनाडु के सुशीलनारायण एस हैं, जिनका स्कोर 99.9977999 रहा.

यह भी पढ़ें: इंटरनेट की नहीं है जरूरत, इस तरह भी देख सकते हैं CBSE 12वीं कक्षा का रिजल्ट

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola