मनचलों से स्कूली छात्राएं परेशान

प्रतिनिधि, बसंतपुरप्रखंड क्षेत्र के स्कूलों में मनचलों के कारण छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. मध्य विद्यालय शालिवासा व राजकीय उच्च विद्यालय वीरपुर के आस-पास इन दिनों मनचलों का जमावड़ा लगा रहता है. ये विद्यालय आने-जाने वाली स्कूली छात्राओं पर फब्तियां कसते हैं और अपशब्द कहते हैं, जिसके कारण छात्राएं स्कूल जाने […]
प्रतिनिधि, बसंतपुरप्रखंड क्षेत्र के स्कूलों में मनचलों के कारण छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. मध्य विद्यालय शालिवासा व राजकीय उच्च विद्यालय वीरपुर के आस-पास इन दिनों मनचलों का जमावड़ा लगा रहता है. ये विद्यालय आने-जाने वाली स्कूली छात्राओं पर फब्तियां कसते हैं और अपशब्द कहते हैं, जिसके कारण छात्राएं स्कूल जाने से कतराती हैं. शालिवासा निवासी संतोष कुमार झा ने बताया कि मनचले विद्यालय की चहारदीवारी पर चढ़ कर विद्यालय परिसर में मौजूद छात्राओं की मोबाइल से तसवीर भी खींचते हैं. ग्रामीणों के विरोध के बावजूद इनकी हरकतें कम नहीं हो रही है. प्रशासन भी इस ओर उदासीन बना हुआ है. वहीं इस बाबत थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि मामले को लेकर अब तक कोई शिकायत नहीं मिली है. शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










